Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सोशल मिडिया पर पोस्ट करने वालो पर प्रशासन की कड़ी नजर ,एक पर मुकदमा दर्ज

उज्जैन | त्योहारों को देखते हुए शहर में सोशल मिडिया के माध्यम से धार्मिक उन्माद भिगाड़ने वालो पर प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है जिला कलेक्टर ने सुरक्षा की द्रष्टि से सोशल मिडिया की पर आपत्ति जनक पोस्ट करने वालो पर धारा 144 के उल्लंघन के तहत कार्रवाही किये जाने के निर्देश पुलिस को दिए है |

इसी क्रम में पूर्व में बडनगर में पोस्ट करने वालो पर कार्रवाही की गई है वही उज्जैन में भी रविवार की रात खाराकुआ थाना पुलिस ने सांप्रदायिक पोस्ट करने वाले एक युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है |

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द कह कर शहर का माहौल खराब करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा द्वारा थाना खाराकुआ पुलिस को आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी करने एवं सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ,जिस पर से इंस्टाग्राम आईडी धारक युवक कें ख़िलाफ़ थाना खाराकुआ पर एक लिखित आवेदन पर थाना खाराकुआ में अपराध क्रमांक 100/23 धारा 295 ए 153 a 505 (2) ipc का अपराध पंजीबद्ध किया गया|

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया एवं सीएसपी ओपी मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपी की पतारसी से एवं गिरफ्तारी हेतू टीम गठित की गई , आईडी धारक के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और गिरफ्तारी हेतु आरोपी के रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया उससे इंस्टाग्राम आईडी के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा|

Related posts

आज प्रदेश भर की कृषि उपज मंडी में मुहूर्त की खरीदी : एक दिन पहले ही किसान अनाज लेकर पहुंचे

Jansamvad Express Digital

मणिपुर की घटना का विरोध कर रही महिलाओ के साथ छेडछाड , युवक को पकड महिलाओ ने लगाई पिटाई

Israel-Iran War LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें:78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page