Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

हाथो की सफाई दिखाकर शहर की जनता को लुटने वाला गिरोह गिरफ्तार , पुलिस ने मिडिया के सामने करवाया डेमो

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन शहर में  बर्तन और सोना चमकाने के नाम पर लगातार हो रही  धोखाधड़ी की घटनाओ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है |  शहर में हुई तीन बड़ी वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने में उज्जैन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने पकड़ा है। सभी ने शहर में बर्तन चमकाने के नाम पर महिलाओं को ठगा था। लाखो रूपये के सोने के जेवरात जप्त किये गए है । शातिर अपराधियों ने बताया की घटना को किस तरह देते थे अंजाम।

उज्जैन में 23 अगस्त को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बर्तन चमकाने का प्रलोभन देकर देवास रोड निवासी के जेवर भी चमकाने के बहाने सोने की चेन धोखाधड़ी कर ले गये थे। जिस पर से थाना माधव नगर पर अपराध क्रमांक 437/23 धारा 420 दर्ज किया गया था। इसी तरह उसी दिन निजातपुरा थाना कोतवाली में रहने वाले महिला के साथ दो अज्ञात व्यक्ति सोना चमकाने का कह कर धोखे से उसके सोने के टॉप्स और नाक का काटा उतारवाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हुए धोखाधडी कर लेकर चले गये थे। जिस पर से थाना चिमनगंज मण्डी पर अपराध क्रमांक 603/23.08:23 धारा 420 पंजीबद्ध किया था। इसके बाद 13.सितम्बर उदयन मार्ग निवासी महिला से अज्ञात दो व्यक्तियों ने धोखे से सोना चमकाने का कह कर उसके सोने के कंगन व सोने की अंगूठी उतरवाकर ले गए थे।

तीनों ही घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी माधवनगर, क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बनाते हुये अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी अब तक 50 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

आरोपियों से पूछताछ पर आरोपियों द्वारा सोना चमका कर उज्जैन, मध्यप्रदेश के अन्य शहरों तथा अन्य राज्यों में ठगी करने की वारदातों को अंजाम देना बताया।आरोपियों के पास से रिवाल्वर, दो जिन्दा कारतूस, तलवार एवं अन्य हथियार और घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकल भी जब्त की है।

Related posts

कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ रोकथाम और निवारण कार्यशाला

कर्नाटकः सिद्धारमैया के शपथ समारोह में एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल, डीके ने संभाली कमान

विधानसभा में हुई हाथापाई मामले में बिखरे राज ठाकरे : कहा ‘अब अगर हत्या भी हो गई तो हैरानी नहीं होगी!

Leave a Comment