Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

दो साल पहले हुए महिला कांस्टेबल के मर्डर का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा , साथी आरक्षक ही निकला मुख्य आरोपी

दिल्ली | दो साल पहले महिला कांस्टेबल की हुई हत्या के मामले में  दिल्ली पुलिस ने रविवार को मर्डर की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस  ने हत्या के सनसनी खेज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार  किया है |  जिसमें मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल ही है, बाकी दो उसके सहयोगी हैं।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, वह महिला से प्यार करता था। जब उसने शादी से मना किया तो उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को एक नाले में छुपा दिया। उस पर पत्थर रख दिए।

पुलिस ने कंकाल बन चुके दो साल पुराने शव को बुराड़ी के पुश्ता इलाके से बरामद कर लिया। कंकाल के अवशेषों को डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजा गया ताकि यह पता लगाया जा सके ये महिला का ही शव है।

प्यार ना मिला तो कर दी हत्या ये है मामला 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की हत्या का  मामला 2021 का है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह राणा (42) साल 2012 में दिल्ली पुलिस में बतौर पीसीआर वैन चालक के रूप में शामिल हुए। इसके दो साल बाद 2014 में मोना नाम की महिला दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुई। दोनों को 2021 में कंट्रोल रूम में एक साथ तैनात किया गया। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई।

मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल
महिला कांस्टेबल की जिसकी दो साल पहले हुई थी हत्या

इस बीच मोना को यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी मिल गई, जिसके बाद उसने दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ दी। वह दिल्ली से सिविल सेवा यानी यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मोना के नौकरी छोड़ने के बाद भी सुरेंद्र उस पर नजर रखता था। जब मोना को पता चला तो उसने विरोध किया। सुरेंद्र शादी शुदा होने के बावजूद मोना पर शादी का दबाव बना रहा था। जब उसने मना कर दिया तो उसकी हत्या का प्लान बनाया।

पुलिस ने बताया, 8 सितंबर, 2021 को दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद सुरेंद्र महिला को बुराड़ी पुश्ता ले गया, जहां उसने पहले उसका गला घोंटा और फिर उसे पुश्ता के पास एक नाले में डुबो दिया। शव को छिपाने के लिए उस पर पत्थर डाल दिए। महिला की हत्या करने के बाद सुरेंद्र ने मोना के परिवार को फोन करके बताया कि वह किसी अरविंद के साथ गायब हो गई है। जिसके बाद उसने परिवार के साथ मोना को ढूंढने का नाटक किया। इसी सिलसिले में वह कई बार थाने भी गया।

Related posts

हिमाचल पहुचे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित

हाइब्रिड यानी संकर सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023 को होगा, नहीं देख सकेगा उज्जैन…धरती पर कहीं होगा पूर्ण ग्रहण और कहीं वलयाकार

जियो का नया फोन जियो भारत V 2 बाजार में आया , मात्र 999 रु में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment