Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

नांदेड के मेडिकल कालेज में 70 घंटे में 30 से अधिक की मौत , मेडिकल कालेज के डीन पर मौत का मामला दर्ज

मुंबई| महाराष्ट्र के नांदेड़ में डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी अस्पताल में मौतों का सिलसिला जारी है। बीते 72 घंटे में 38 लोगों की जान गई है। गुरुवार को नांदेड़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 21 साल की महिला और उसके नवजात शिशु की मौत पर नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

इधर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पतालों में मौतों को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा- अस्पतालों में दवाओं की कमी होने का कारण हमें मंजूर नहीं है। कोर्ट ने राज्य सरकार से गुरुवार तक हेल्थ बजट का ब्योरा मांगा है। इस मामले पर आज फिर सुनवाई होगी।

अस्पताल की बदहाली को लेकर सरकार में ही मतभेद सामने आया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सब ठीक होने का दावा किया है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने स्टाफ की कमी की बात मानी है। विपक्ष ने भी अस्पताल में दवाओं व स्टाफ की कमी और उपकरण बंद होने के आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति ने मंगलवार से ही काम शुरू कर दिया है।

Related posts

मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स रजिस्ट्रेशन बिल पेश करेगी असम सरकार: अब काजी नहीं, सरकार करेगी निकाह का रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 7वीं बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों से बात

खाली ट्रेन देख लड़की बना रही थी रील : तभी पीछे से आ गया युवक फिर जो हुआ देख लड़की हैरान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page