Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर के सराफा बाजार पहुचे केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल , कैलाश विजयवर्गीय के लिए बनाया चुनावी माहोल

इंदौर | मध्यप्रदेश में चुनावी हलचल सरगर्मी पर है , इंदौर में चुनावी माहोल को भाजपा ने कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाकर बना दिया है | शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय के साथ केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल इंदौर के सराफा बाजार गए और व्यापारियों से मिले | और कहा  हम सब कार्यकर्ता की भूमिका में काम करते हैं। मध्यप्रदेश की जनता ने 18 साल का विकास देखा है और फिर से बीजेपी की सरकार यहां आएगी। कैलाशजी मित्र हैं अच्छा लगा मैदान में उतरे हैं। जोर-शोर से उतरे हैं, जीतने के लिए।

कांग्रेस के पास बहुत तकलीफ है। उसके पास नेतृत्व नहीं है। उनके पास काम करने वाले कार्यकर्ता नहीं हैं। जनता पूरी तरह से बीजेपी के साथ है। शिवराज जी ने जिस प्रकार से काम किया है यहां के लोग भूल कर भी कांग्रेस को जीताकर नहीं लाएंगे।

इंदौर आये केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने ना सिर्फ सराफा बाजार में लोगो से मुलाकात की बल्कि उन्होंने यह के  व्यंजनों का लुत्फ उठाया। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने सराफा चौपाटी को लेकर कहा कि अपने आप में अद्भुत अनुभव है।

अभी तक सराफा के बारे में सुना था लेकिन जब तक रूबरू आकर बढ़िया-बढ़िया चीजें टेस्ट नहीं करें तब तक इसका सही स्वाद समझ में नहीं आता है। ये कॉन्सेप्ट बहुत ही अनोखा है। वास्तव में इंदौर की पहचान आज देखने को मिली है। बहुत आनंद आया। मुझे पता नहीं था वरना सुबह से उपवास करके आता और ज्यादा चीजें खा सकता था। लगता है एक बार और आना पड़ेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया 52 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ

Jansamvad Express Digital

सरकार के प्रस्ताव से ना खुश किसान , दिल्ली के लिए करेंगे कुच

Jansamvad Express Digital

धार्मिक स्थलों एवं उनके आस-पास के कुएं-बावडियों की जांच करें: महापौर ,निगम आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment