Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग:BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन

श्री नगर | जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। BSF अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का नाम लाल फर्न किमा बताया जा रहा है।

ये तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सबसे पहले 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। वहीं, दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई।

वहीं, शोपियां के कथोहलान इलाके में बुधवार देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के एक आतंकी को मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोग अपने हाथों से अपनी तकदीर लिखने को आजाद

jansamvadexpress

घर के किचन में आ रही थी अजीब आवाज : अचानक छत का छज्जा तोड़ निकला ऐसा जानवर भाग घर वाले

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे डॉ मोहन यादव , उज्जैन दक्षिण से विधायक है मोहन यादव

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token