Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर में CISF को सुरखा की जिम्मेदारी सोपने की मांग: सांसद अनिल फिरोजिया ने प्रधानमत्री मोदी और गृह मंत्री को लिखा पत्र

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था CISF को सोपे जाने की मांग की है | साथ ही मानसून सत्र के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह  से मुलाकात कर श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष आग्रह किया है।

उन्होंने महाकाल लोक परिसर में CISF और CRPF जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों की स्थायी तैनाती की मांग करते हुए एक औपचारिक पत्र भी सौंपा।

यह मांग हाल ही में श्रावण मास के दौरान हुई एक गंभीर घटना के बाद और अधिक अहम हो गई है, जब इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला एवं उनके पुत्र द्वारा गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने की घटना सामने आई थी। इस घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सांसद फिरोजिया ने बताया कि श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर केवल उज्जैन का नहीं, बल्कि देश और विदेशों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में भविष्य में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ 2028 जैसे विशाल आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को अब केवल स्थानीय पुलिस तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों, भस्म आरती और सिंहस्थ जैसे आयोजनों के दौरान मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा, साथ ही तकनीकी निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाओं की चुनौती होती है। इन स्थितियों में केंद्रीय बलों की मौजूदगी सुरक्षा को और सुदृढ़ कर सकती है।

महाकाल मंदिर समिति की ओर से चौबीसों घंटे ऑनलाइन दर्शन की सुविधा पहले से उपलब्ध है, लेकिन भौतिक सुरक्षा के स्तर को भी अब स्थायी और मजबूत बनाने की जरूरत है।

सांसद ने पत्र में यह सब लिखा…

अपने पत्र में सांसद फिरोदिया ने लिखा, ‘माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, प्रधानमंत्री, भारत सरकार, सविनय निवेदन है कि मैं उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद होने के नाते आपका ध्यान उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं, जो समस्त सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण के पश्चात यह पावन स्थल न केवल देशभर के, अपितु विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी एक विशिष्ट धार्मिक व सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र बन चुका है।’

बताया श्रद्धालुओं के लिए कितना खास है महाकाल

आगे उन्होंने महाकाल मंदिर की विशेषताएं बताते हुए लिखा कि, ‘”बाबा महाकाल” भारत के सर्वाधिक सर्च किए गए धार्मिक स्थलों में सम्मिलित हैं। यहां प्रतिदिन 2 से 2.5 लाख श्रद्धालु दर्शन हेतु उपस्थित होते हैं

, जबकि विशेष पर्वों पर यह संख्या 5 लाख तक पहुंच जाती है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय के अभिभाषण में यह उल्लेख हुआ कि विगत वर्ष लगभग 5-6 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 में अनुमानतः 20-25 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जो इसे वैश्विक स्तर का एक विशालतम धार्मिक आयोजन बनाएगा।’

दो माह पहले प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र 

सांसद अनिल फिरोजिया महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंतित है इस बात प्रमाण है की उनके द्वारा दो माह पहले भी प्रधानमंत्री को पत्र  लिखा गया था , 03  मई  2025 को सासंद अनिल फिरोजिया ने एक पत्र देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था जिसमे उनके द्वारा महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF और CRPF जैसी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सोपे जाने की मांग की गई |

Related posts

पाकिस्तानी ध्वज के साथ निकली जगन्नाथ यात्रा : देखते रह गए पाकिस्तानी , लोगो ने सोशल मीडिया पर डाले विडिओ

30 विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना का दौरा किया

Jansamvad Express Digital

नाले जाम, सड़क बनी तालाब — बारिश में प्रशासन की अनदेखी बेहिसाब!

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page