Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

नाले जाम, सड़क बनी तालाब — बारिश में प्रशासन की अनदेखी बेहिसाब!

बड़ोद। बारिश शुरू होते ही नगर परिषद की तैयारियों की पोल खुल गई है। बड़ोद नगर में आलोट रोड पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नालों के जाम होने से पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।

सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दुकानों के आगे पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

हर साल यही हाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान आलोट रोड पर यही स्थिति बनती है। नाले जाम रहते हैं और पानी की निकासी नहीं हो पाती। समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

नागरिकों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि जाम नालों की तत्काल सफाई कराई जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

क्या बोले जिम्मेदार

इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ *शोभा राम परमार* से बात की गई। उन्होंने कहा कि “समस्या को दिखवाकर इसका निराकरण जल्द ही किया जाएगा l

Related posts

मंदिर जिर्णोद्धार और मूर्ति स्थापना कार्य शुरू होने से पहले खेड़ा देवताओं को पूजा

भारत लोटते ही देश के वैज्ञानिको से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस ने नवरात्री के पहले दिन जारी की 144 नामो की सूचि उज्जैन उत्तर और महिदपुर से पूर्व बागियों को दी टिकिट -जनसंवाद एक्सप्रेस की खबर पर मोहर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment