Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर एक हफ्ते बाद दिन-रात का पारा फिर उछला:हवा की दिशा बदलने से बढ़ रहा तापमान

इस बार नवम्बर माह के तीसरे हफ्ते तक सर्दी के असरदार होने के आसार नहीं हैं। अक्टूबर की तरह नवम्बर माह में भी अभी तक ठण्ड के तेवर उसके मिजाज से फीके ही हैं। दो दिन से फिर दिन और रात का तापमान में फिर इजाफा हुआ है। पिछले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में 3-3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार नवम्बर के आखिरी दिनों में ही तापमान में कमी आएगी।

रविवार को दिन का तापमान 30 डिग्री (सामान्य) तथा रात का तापमान 18.6 (+5) डिग्री सेल्सियस रहा। लगभग इतना ही तापमान आठ दिन पहले था। उसके बाद धीरे-धीरे नीचे आया लेकिन दो दिनों से फिर इसमें इजाफा हुआ है। 17 नवम्बर को दिन का तापमान 27.4 (-2) तथा रात का तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिन और रात में हल्की गर्मी का अहसास होता रहा। इधर सोमवार को भी सुबह से मौसम साफ है तथा दृश्यता 2500 मीटर तक की थी जबकि हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा थी इससे ठण्ड का खास असर नहीं था।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी हवा की दिशा पूरी तरह पूर्वी होने तथा पश्चिमी विक्षोभ से सक्रिय होने के कारण ठण्ड कमजोर है। 23 नवम्बर से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। फिर 27 नवम्बर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान रात का तापमान 15 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है। इस बार रात का पारा 16 नवम्बर को 15 डिग्री सेल्सियस पर आया। फिर इसके बाद इसमें इजाफा होता गया और अब 18.6 डिग्री तक पहुंच गया।

Related posts

भोपाल- अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Jansamvad Express Digital

श्री राम राह्गिरी आनंद उत्सव में भक्ति मय दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव

गोरेगांव में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग 7 की मौत 30 से ज्यादा झुलसे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page