Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीय

होटल के वेटर ने युवती का नहाते हुए विडिओ बनाया

रतलाम में डाट की पुलिया स्थित सागर होटल में रुकी दिल्ली की युवती‎ का नहाते हुए वीडियो बनाते वेटर पकड़ाया है। युवती की रिपोर्ट पर ‎धारा 354 सी में केस दर्ज किया गया है।‎

स्टेशन रोड थाना टीआई बीआर वर्मा ने बताया कि होटल में रुकी ‎युवती की रिपोर्ट पर वेटर नरेंद्र सिंह पिता घनश्याम सिंह निवासी ग्राम‎ इटावा (उज्जैन) पर धारा 354 सी का केस दर्ज किया है।

बुधवार ‎दोपहर रूम नंबर 306 में रुकी युवती जब बाथरूम में नहा रही थी तो‎ उसे कुछ आवाज आई। उसने बाथरूम के वेंटिलेशन की ओर देखा ‎तो कोई उसका वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था। उसके शोर‎ मचाने पर भाई और मां तत्काल बाहर पहुंचे और वेटर को पकड़ ‎लिया। होटल के अन्य कर्मचारी भी आ गए व सभी ने वेटर की पिटाई‎ कर दी।

सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस पहुंची और आरोपी को‎ पकड़कर मोबाइल जब्त किया। होटल संचालक ने बताया कि होटल में‎ चल रहा रेस्टोरेंट किराए पर दे रखा है और वेटर उसी का कर्मचारी था।‎

Related posts

साल 2027 में होगी चंद्रयान 4 की लांचिंग : ISRO चीफ ने की घोषणा

Jansamvad Express Digital

आखिर क्यों कम होता जा रहा सेना का सम्मान:इंदौर के बाद अब ओड़िसा में सेना अफसर और उनकी महिला साथी मारपीट का शिकार

Jansamvad Express Digital

MDH मसाला कम्पनी के उज्जैन प्लांट का भूमिपूजन आज : रोजाना होगा 100 टन मसाला तैयार 800 लोगो मिलेगा रोजगार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page