Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली और दिल्ली से लगे राज्यों में बड़ी ठण्ड , कोल्ड वेव का रेड अलर्ट

देश में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार (20 जनवरी) को 18 राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का रेड अलर्ट है। इन राज्यों में 21 जनवरी तक ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी।

तीनों राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कोल्ड-डे से सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति है। उत्तर प्रदेश के 45 शहरों और बिहार के 38 जिलों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट है। दोनों राज्यों में 24 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान लगातार गिर रहा है। MP के कई शहरों में पिछले दो दिन से कंपकंपी बढ़ गई है। 19 जनवरी की रात छतरपुर के बजावर में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में आज 8-10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान के जयपुर में 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह 10 बजे तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कुछ शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया।

Related posts

कोचिंग पढ़ रहे युवक की क्लास में ही हुई मौत

स्पीकर पद के लिए NDA के साथ INDIA भी कर सकती है दावेदारी , डिप्टी स्पीकर पद की मांग नहीं मानी तो उतारेगी स्पीकर पद का उम्मीदवार

Jansamvad Express Digital

आज तय होगा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम : शिंदे बोले भाजपा CM हमें मंजूर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment