Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में ध्वजारोहण किया , भोपाल राजधानी में राज्य्पान किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण समारोह दशहरा मैदान में आयोजित हुआ। उज्जैन जिला मुख्यालय में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में भाग लेकर तीन रंगो के गुब्बारों को छोड़कर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री प्रात: 8.58 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे, इसके बाद प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया, इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली इस दौरान बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजाई गई। सीएम ने सन्देश का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रात: 9.40 बजे से हर्षफायर एवं मार्चपास्ट के बाद 9.55 बजे से विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन शुरू हुआ।

तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रात: सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा पारितोषिक वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम पोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष भोज का कार्यक्रम शासकीय सीएम राइज जाल सेवा निकेतन स्कूल में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों के साथ भोजन करेंगे।कार्यक्रम में उज्जैन कमिश्नर कलेक्टर आई जी, डीआईजी, एसपी सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर वासी भी परेड देखने दशहरा मैदान पहुंचे। इसी तरह शहर के अलग अलग संगठन, स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।

Related posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर भारी लाठीचार्ज: कई लोगों के सिर फूटे, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे

Jansamvad Express Digital

खुद को भगवान कहने वाले साधु – संतों के खिलाफ:अखाडा परिषद , कुम्भ मेले में नहीं दी जाएगी जगह

होली, वसन्त, देशभक्ति की रंग वर्षा हुई, संस्कृतकविसमवाय का आयोजन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page