Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अखिलेश के गढ़ में चुनावी समीकरण जमाएँगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

उज्जैन |  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा ने लोकसभा की तेयारिया शुरू कर दी है , एमपी में मुख्यमंत्री का चेहरा भी बदल दिया गया , ताकि उत्तर प्रदेश और बिहार में यादव बाहुल्य वोटरों को साधा जा सके इसके लिए यह  शिवराज सिंह चौहान को हटाकर डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाया गया ।  इसी रणनीति के तहत मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे यह वह यादव वोटर्स को साधने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ तीन आलग अलग बैठके करेंगे |इसी के साथ  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव की जीत की रणनीति बनाएंगे।

उत्तरप्रदेश के  आजमगढ़ यानी अखिलेश के गढ़ में  तीन बैठकें करेंगे सीएम यादव 

एमपी के  सीएम  मोहन यादव 13 फरवरी को आजमगढ़ क्लस्टर के अंर्तगत आने वाले 5 लोकसभा क्षेत्रों आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में शामिल होंगे। सीएम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह  11 बजे आजमगढ़ की मंदूरी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद जयपुरिया स्कूल मिरिया कंधरापुर पहुंचकर दोपहर 12 बजे अपेक्षित श्रेणी की पहली बैठक लेंगे। दूसरी बैठक 1.30 बजे से तथा 2.45 बजे से अपेक्षित श्रेणी की तृतीय बैठक में शामिल होंगे।

अपने एक दिवसीय यूपी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 बैठकों में अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। जिनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे।

उत्तरप्रदेश में  समाजवादी पार्टी का गढ़ है आजमगढ़

यूपी की आजमगढ़ सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। इस सीट से पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव सांसद रह चुके हैं। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव सपा के सांसद बने थे। लेकिन 2022 में हुए उपचुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव ‘निरुहआ’ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था। अब बीजेपी इस सीट को बरकरार रखने के साथ ही आसपास की सीटों को जीतने की रणनीति बना रही है।

Related posts

9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज शुरू होगा SIR अभियान

धनवंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा प्रदान की

18 साल के युवकी की मौत , दिल का साइज़ सामान्य से काफी बढ़ा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page