Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

10 महीने में महाकाल मंदिर में 144 करोड़ का दान , जबकि मंदिर समिति नो प्राफिट नो लास में भेज रही लड्डू प्रसाद

उज्जैन |  मध्यप्रदेश के  उज्जैन में स्थित देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों भक्तो का ताँता लगा हुआ है ये , भीड़ का अम्बार मंदिर परिसर में बने श्री  महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से दिखने लगा है ,यही कारण है की   महाकाल के खजाने में जमकर धन बरस रहा है। आपको  जानकर हैरानी होगी कि पहली बार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को पिछले 10 महीने में 144 करोड़ से ज्यादा का दान मिला है। पिछले 10 साल की तुलना करें, तो यह अब तक का सबसे ज्यादा दान है।

इसका बड़ा कारण  यहां  आने वाले श्रधालुओ  की संख्या में भी चार गुना इजाफा होना है। पिछले 41 दिन में रिकॉर्ड 1 करोड़ 20 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। महाकाल मंदिर में रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। पर्व के दिनों में यह संख्या 5 से 8 लाख पहुंच जाती है।

समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 का लेखा-जोखा जारी किया है। मंदिर समिति को अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक 144 करोड़ 67 लाख से ज्यादा की आय हुई है।

समिति को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 22 करोड़ 13 लाख रुपए का दान मिला था, जो 2022-23 में बढ़कर 46 करोड़ 51 लाख रुपए पहुंच गया।

Related posts

नेपाल में तीव्र गति से आया भूकंप कई लोगो की जान गई

भोरासा में हुआ खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page