Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राजधानी में आवारा कुत्तो का आतंक , फिर मासूम पर कुत्ते का हमला

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजनेतिक राजधानी  भोपाल में आवारा कुत्तो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है ,  एक बार फिर स्ट्रीट डॉग्स ने एक मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने 6 साल के बच्चे के जबड़े को नोंच दिया। साथ ही तीन दांत भी खा गए। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी बच्चे को कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात की है। इसका खुलासा बुधवार रात में तब हुआ, जब परिजन नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद शबिस्ता जकी से मदद मांगने पहुंचे।

बच्चा गंगा नगर बस्ती में रहने वाले इमरान खान का है। वह मजदूरी करते हैं। रात में बेटा हुमेर घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को नीचे ​गिराया और हुमेर के होंठ और जबड़ा खा लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़कर आए लोगों ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाया और बच्चे को बचाया। आनन-फानन में खून से लथपथ बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता इमरान ने बताया कि मुझे कमला नेहरू अस्पताल में दवाएं बाहर से लाने को कहा गया। मेरे पास पैसे नहीं हैं।

मजदूरी करता है बच्चे का परिवार
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष जकी ने बताया- पीड़ित बच्चा वार्ड नंबर 24 स्थित साइंस सेंटर के पास बाणगंगा क्षेत्र में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। कुत्तों के हमले बच्चे के मुंह और शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। खासकर जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Related posts

MP कांग्रेस के नए प्रभारी जितेंद्र भोपाल पहुंचे:PCC में जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक; लोकसभा चुनाव की तैयारी पर होगा मंथन

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

पत्रकार मनीष शर्मा को रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया

Leave a Comment