Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

12 अप्रेल से भोपाल में नामिनेशन प्रक्रिया होगी शुरू

भोपाल लोकसभा सीट के लिए 12 अप्रैल से नॉमिनेशन लिए जाएंगे। कैंडिडेट्स 19 अप्रैल तक नॉमिनेशन जमा कर सकते हैं, लेकिन 3 दिन छुट्‌टी रहेगी। यानी, कैंडिडेट्स को 5 दिन ही मिलेंगे। लाल परेड ग्राउंड और एमवीएम स्टेडियम से मतदान दल रवाना होंगे, लेकिन पहली बार EVM सीधे पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचेंगी।

लोकसभा चुनाव के नॉमिनेशन, चुनाव चिह्न आवंटन समेत कैंडिडेट्स और पार्टी नेताओं को क्या-क्या प्रोसेस अपनानी है, इसे लेकर जिला प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। इस पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पार्टी नेताओं से चर्चा भी की और उन्हें पूरी प्रोसेस समझाई।

ईवीएम को लेकर अब तक यह है प्रोसेस
भदभदा रोड पर ईवीएम गोडाउन बना है। मतदान सामग्री वितरण के दौरान ईवीएम लाल परेड ग्राउंड और एमवीएम स्टेडियम में लाई जाती थी। यहां से मतदान सामग्री पोलिंग दलों को मिलती थी और फिर वहीं पर जमा होती रही है। इसके बाद सुरक्षा के कड़े घेरे में ये स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचती थी। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यही प्रोसेस अपनाई गई थी, लेकिन लाल परेड ग्राउंड-एमवीएम स्टेडियम से स्ट्रॉन्ग रूम में ले जाने में अफसरों के सामने कई चुनौतियां भी रहती हैं। सुरक्षा के साथ ईवीएम को सुरक्षित तरीके से ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाया जाता रहा है।

Related posts

मोदी और ट्रंप की फोन पर हुई 35 मिनिट बातचित : आपरेशन सिंदूर को लेकर दी जानकारी

Jansamvad Express Digital

विमुक्ता शर्मा के हत्यारे को फांसी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज एवं विप्र नारी संगठन ने ज्ञापन दिया

Jansamvad Express Digital

सांसद बनने के सपने देख रहे कमल हासन को कोर्ट की फटकार : कन्नड़ विवाद पर हाईकोर्ट की फटकार

Leave a Comment