Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

CBSE बोर्ड ने घोषित किये 12वीं और कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम , आर्मी जवान अमजद की बेटी 10 वी में आई 99 प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस बार केंद्रीय विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में 99 प्रतिशत के साथ अनमता खान ने टॉप किया है।

इसके अलावा चरित्र गेहलोत 97.4 प्रतिशत और आदीश बैनाड़ा 97.2 प्रतिशत के साथ टॉप रहे। वहीं कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत प्राप्त कर पीसीएम संकाय में अभिषेक महोर और 96 प्रतिशत के साथ ही अभिनव नीमा, मानविकी संकाय में 96.6 प्रतिशत प्राप्त कर जया मौर्य, बॉयो संकाय में अनु खरे 92.4 प्रतिशत के साथ व कॉमर्स संकाय में 96 प्रतिशत के साथ गुंजन प्रजापति टॉप पर रहे। शहर के 7 टॉप स्कूलों के आंकड़ों के अनुसार यह डाटा तैयार किया गया है।

परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले अधिकांश विद्यार्थियों ने बिना किसी कोचिंग क्लास के पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी दिनचर्या में रोजाना पढ़ने को शामिल किया है व उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से दूरी और लिख-लिख कर रोजाना पढ़ना उनके काम आया है। शुरुआत से ही पढ़ाई पर फोकस आया काम 97.2 प्रतिशत लाने वाले आदिश बैनाड़ा ने बताया कि कक्षा के प्रारंभ से पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना उनके काम आया। आदिश ने बताया मैं रोज 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता रहा, जो विषय कठिन लगता था, उसे लिख-लिखकर याद करता।

पिता आर्मी में उनसे मिलती है मेहनत करने की प्रेरणा 10वीं में 99 प्रतिशत लाने वाली अनमता खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अमजद खान को दिया। अनमता ने बताया मेरे पिता आर्मी में है, उनसे मुझे मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। मैं रोज पढ़ाई करती थी, ताकि सोते समय मुझे यह न लगे कि मैंने अपना दिन का सही उपयोग नहीं किया। मैं कोचिंग नहीं जाती हूं, सिर्फ स्थिरता से रोजाना पढ़ाई से मुझे इतने अच्छे नंबर आए हैं। पापा अभी जम्मू में पोस्टेड हैं, उन्हें कॉल किया था। उन्होंने कहा कि बेटा मुझे तुम पर बहुत गर्व है।

Related posts

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उफ़ान पर चक्रवात ‘दितवाह’

Jansamvad Express Digital

उज्‍जैन- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव करेंगे तारामंडल स्थित नव निर्मित साईंस सेंटर का लोकर्पण

तंत्र क्रिया के लिए चाहिए था काले कुत्ते का पांव: अज्ञात युवक ने टोटके के लिए काटा स्ट्रीट डॉग का पैर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page