Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजयुमो नेता की हत्या के आरोपी का मकान जमीदोज किया

भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता के मर्डर के आरोपी का घर शनिवार को गिरा दिया गया। तीन मंजिला बिल्डिंग अवैध तरीके से बनी हुई थी। सुबह 9 बजे प्रशासन और नगर निगम की टीम ने पंचशील नगर में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई की। एक दिन पहले आरोपी की दुकान भी सील की गई थी।

17 मई की शाम भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा की भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर हत्या कर दी गई थी। इस केस में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जिस आरोपी तंजील उर्फ शूटर का आज मकान गिराया गया, वह फरार है।

पंचशील नगर में तंजील का तीन मंजिला मकान था। इसके आगे शेड भी था। मकान निर्माण की परमिशन नहीं थी। टीटी नगर एसडीएम, एसीपी, निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी हंगामे से निपटने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा। सबसे पहले मकान के आगे के शेड हटाए गए। इसके बाद तीन मंजिला पक्के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील भी किया।

Related posts

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मतगणना के पहले ही खुला स्ट्रांग रूम बैलेट पेपर से छेड़छाड़ , नोडल अधिकारी सस्पेंड ,कांग्रेस ने की मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायत

Jansamvad Express Digital

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  भरेवा कला शिल्पकार बलदेव वाघमारे को करेंगी सम्मानित

डॉ मोहन यादव बोले ‘टेक्सटाइल हब बनेगा मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार-व्यवसाय

Leave a Comment