Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जैन मुनि विनम्र सागर को देख रुके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :वीआईपी रोड पर काफिला रोक लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वीआईपी मार्ग भोपाल में जैन मुनि विनम्र सागर को देख कर अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद गाड़ी से उतरकर जैन मुनियों का आशीर्वाद लेने उनके समीप पहुंचे।

दरअसल आचार्य विनम्र सागर ससंघ नंदीश्वर जिनालय लालघाटी से पार्श्वनाथ जिनालय प्रोफेसर कॉलोनी के लिए विहार पर निकले थे। छिंदवाड़ा प्रवास से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जाते समय मुख्यमंत्री की नजर वीआईपी मार्ग से पैदल यात्रा कर जा रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी और उन्होंने वाहनों का काफिला रुकवा कर सभी का स्वागत किया। आचार्य ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से जैन मुनियों के दल के साथ पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल आगमन पर जैन मुनि और उनके सहयोगियों का स्वागत किया।

Related posts

तीन हजार रूपए वेतन से नौकरी शुरू करने वाला आज करोड़पति : आय से अधिक मामले में EOW की दबिश

Jansamvad Express Digital

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को ट्रम्प ने धमकी दी: कहा- अमेरिका की बात नहीं मानी तो मादुरो से भी बुरा हाल होगा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएँगे उज्जैन, महाकाल दर्शन और भर्तृहरि गुफा जाएँगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment