Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

प्रोफ़ेसर पर लगे आरोप झूठे या सच्चे: जांच कमेटी तय 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

उज्जैन | विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन में इन दिनों एक नया विवाद खड़ा हो गया है और ये विवाद अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओ के द्वारा डी फार्म डिपार्टमेंट के एक प्रोसेसर अनीस शेख पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद से खड़ा  हुआ है | अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् ने शुक्रवार को डिपार्टमेंट में छात्रों के रेगुलर टेस्ट होने से पहले विरोध प्रदर्शन किया और ये विरोध यह केमेस्ट्री पढ़ाने वाले प्रोफेसर अनीस शेख को लेकर था |

ये है छात्र संगठन ABVP के आरोप 

01 प्रोफ़ेसर अनीस क्लास में विशेष वर्ग के बच्चो को अच्छे नंबर देते है हिन्दू छात्र छात्राओ को नहीं 

02 क्लास में नमाज़ पढने का बोलते है 

03 व्हाट्स अप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को धार्मिक जानकारिया देते है ,व्हाट्स अप पर नमाज पढने के तरीके डाले गए 

इन पोस्ट को लेकर ABVP का आरोप 

   

कुलपति को शिकायत और फिर एक्शन 

मामले की शिकायत कुलपति अखिलेश पांडे के पास पहुची तो उन्होंने पहले तो छात्रों की शिकायत मिलने का इन्तजार किया और जब उन्हें छात्रों की लिखित शिकायत मिल गई तो एक कमेटी बना दी और 15 दिन में कमेटी से जाँच कर रिपोर्ट मांग ली | इसी के साथ आरोप में घिरे प्रोफ़ेसर अनीस को जाँच होने तक डिपार्टमेंट ना आने के निर्देश दे दिए गए |

उक्त मामले में अब प्रोफ़ेसर अनीस का पक्ष भी सामने आ गया है प्रोफ़ेसर अनीस ने छात्रों के द्वारा लगाए गए आरोप को सिरे से नकार दिया है प्रोफ़ेसर अनीस ने बताया की उनके उपर जो भी आरोप लग रहे है वह झूठे है निराधार है , उनके द्वारा किसी भी विवादित ग्रुप को नहीं बनाया गया है , डी फार्मा डिपार्टमेंट का जो ग्रुप बना हुआ है उसके एडमिन विभाग प्रभारी दशोरा जी भी है ,

सोशल मीडिया पर ग्रुप के जो स्क्रीन शोर्ट चल रहे है वह पोस्ट एक साल पुरानी है , वह उनके द्वारा नहीं डाली गई वही एक छात्र के द्वारा ही डाली गई वह भी रमजान मुबारक बाद की थी | ग्रुप में पोस्ट को लेकर जो बहस हुई वह भी स्टूडेंट ही कर रहे थे उन्हें चुप रहने के लिए भी विभाग प्रभारी द्वारा कहा गया था उसमे मेरी कोई पोस्ट नहीं है |

आरोपों पर अनीस ने क्या कहा 

01 _ ABVP का पहला आरोप विशेष वर्ग के बच्चो को अच्छे नंबर दिए जाते इस मामले पर  प्रोफ़ेसर अनीस ने बताया की उनकी क्लास में 3 से 4 ही  मुस्लिम  बच्चे बाकी 60 से अधिक बच्चे दुसरे ही है , उनके रिजल्ट देखे जा सकते है , जिसे जो नंबर दिए उनकी मेहनत के अनुसार है | केमेस्ट्री उनके अलावा दो और प्रोफ़ेसर भी पढ़ाते है , जो लोग आरोप लगा रहे है वह कभी क्लास मे नहीं आते है और एग्जाम के दोरान पास करने की डिमांड करते है ,डी फार्मा मेडिकल से जुड़ा कोर्स है किसी को बगेर पढाई करे पास करना संभव नहीं होता |

02 ABVP का आरोप क्लास में नमाज़ सिखाई जाती इस मामले पर प्रोफ़ेसर अनीस ने कहा क्लास में नमाज़ पढ़ना या पढ़ाना संभव नहीं है स्कुल कालेज पढाई के लिए होते है नमाज़ के लिए नहीं आरोप झूठे है |

 03 ABVP का आरोप  व्हाट्स अप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को धार्मिक जानकारिया देते है मामले में प्रोफ़ेसर अनीस ने कहा की विभाग द्वारा लाक डाउन में एक ग्रुप बनाया था उसमे रमजान के दिनों में एक छात्र ने रमजान मुबारक की पोस्ट डाल दी थी जिसको लेकर स्टूडेंट के बिच आपस में बहस हुई थी जिसे हमारे विभाग प्रभारी दशोरा जी ने हस्तक्षेप कर ख़त्म कर दिया था उक्त मामला एक साल पुराना लाक डाउन के दोरान का है , उस दोरान भी मेरे द्वारा कोई पोस्ट नहीं की गई थी | कुच छात्रों ने पर्सनल व्हाट्स अप ग्रुप बना रखे है उनके ग्रुप में वह क्या कर रहे है मेरे कोई लेना देना नहीं है | ये आरोप भी झूठे है |

 

कुलपति द्वारा अनीस को हटाया , लेकिन मोखिक ही दिया आदेश 

अनीस शेख ने सभी आरोप को झूठा और राजनेतिक षड्यंत्र बताया कुलपति द्वारा हटाए जाने के बावजूद अनीस ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा की उन्हें हटाए जाने की सुचना मोखिक मिली है लिखित में कोई आदेश नहीं मिला है विवाद को देखते हुए मुझे विभाग ना जाने का कहा गया है , जो जाँच हो रही है उसके लिए भी में तेयार हु जाँच में पूरी मदद भी करूँगा |

दरअसल आपको बता दे ये पूरा विवाद शुक्रवार से शुरू हुआ है अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के कार्यकर्त्ता डिपार्टमेंट में आन्दोलन करने पहुचे थे उनके आरोप भी गंभीर है ऐसे में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति ने विवाद को शांत करने के लिए तत्काल कमेटी बना कर जाँच शुरू करवा दी है जाँच आने के बाद ही स्पस्ट हो पाएगा की आखिर सच्चाई क्या है |

 

इनका कहना ...............

                                               मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है छात्र संगठन के लोग राजनीति कर रहे है और जिन छात्रों ने नंबर ज्यादा देने की बात कही है वह तो क्लास में ही नहीं आते है और प्रेक्टिकल के दोरान खाली कापी देकर जाते है कई बार उनसे आवेदन  लिखवा कर लिए गए है की वह खाली कापी देकर जा रहे है सभी आवेदन विभाग में रखे है |

प्रोफ़ेसर अनीस शेख _ डी फार्मा डिपार्ट मेंट

                                              उक्त मामले में शिकायत आई है हमारे द्वारा एक कमेटी बनाई गई है और प्रोफ़ेसर को जाँच होने तक के लिए डिपार्टमेंट नहीं आने के लिए कहा गया है 15 दिन में जाँच की रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी |

अखिलेश पांडे कुलपति 

                                             विक्रम विश्वविद्यालय के डी फार्मा के प्रोफ़ेसर अनीस शेख के द्वारा क्लास में नमाज़ पढने के तरीके सिखाए जाते है और व्हाट्स अप ग्रुप पर भी धार्मिक पोस्ट डाली जाती है इसी के साथ विशेष वर्ग के बच्चो को अच्छे नंबर दीये जाते है |

आदर्श चौधरी ABVP , छात्र नेता 


 

 

 

 

 

Related posts

दुसरे चरण के मतदान में राजस्थान की 13 सीटो पर मतदान जारी , वसुंधरा , गेहलोत , बिरला ने किया मतदान

Jansamvad Express Digital

कोरोना अपडेट : 3207 एक्टिव केस , अब तक 20 की मौत

Jansamvad Express Digital

बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए तेयार हुआ पानी में तैरने वाला घर: कितनी कीमत आती है इसे बनाने में , जाने इस खबर में

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page