Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

झारखण्ड में फिर एक बार हेमंत सोरेन सरकार , 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने। जेल से निकलने के छठे दिन ही उन्होंने राज्य की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ले ली है। 24 साल के झारखंड में वे 13वें सीएम बन गए।

इसके साथ ही तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेने वाले वे तीसरे सीएम बन गए हैं। उनसे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।

हेमंत सोरेन के इस शपथ को इसलिए भी खास माना जा रहा है कि 31 जनवरी को जिस राजभवन से उनकी गिरफ्तारी हुई थी, 156 दिन बाद दोबारा फिर से उन्होंने वहीं शपथ ली। हेमंत सोरेन इसे अपनी जीत और बीजेपी के षड्यंत्र की हार बता रहे हैं।

शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने 2019 से जनता की भावनाओं के अनुरूप सारी कार्य योजनाएं कीं। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच चंपाई सोरेन ने उसे आगे बढ़ाया क्योंकि मैं जेल में था। आज कोर्ट के आदेश से मैं बाहर आ पाया हूं। पुन: अपने कार्यभार को संभालते हुए अब आगे के काम किए जाएंगे।

Related posts

क्यों खेल रहे ट्रम्प टैरिफ कार्ड : भारत सहित कई देशो पर बार बार टैरिफ राजनीति

jansamvadexpress

भोपाल के भदभदा डैम के गेट खोले ,कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से बड़ा तालाब फुल

jansamvadexpress

देश में रिकार्ड तोड़ NOTA पर वोटिंग इंदौर में हुई , स्वच्छता के बाद NOTA पर मतदान में नंबर 01 इंदौर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token