Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई

उज्जैन| मध्यप्रदेश के उज्जैन में शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन की तराना तहसील में गुरुवार को प्रशासन ने 05 करोड़ लागत की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर प्रशासन का बोर्ड लगाने का काम किया है |

जिले में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की सतत जारी है। इसी क्रम में  तहसील तराना के ग्राम टिटोडी में तहसीलदार तराना रामलाल मुनिया के नेतृत्व में राजस्व , पुलिस एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। एसडीएम तराना राजेश बोरासी ने बताया कि प्रशासन द्वारा 5.38 हेक्टयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया हैं, जिसका बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ हैं। भूमि पर ग्राम टिटोडी के ईस्माईल पिता पीर खां, नौशाद पिता ईस्माइल खां एवं अकरम पिता ईस्माइल खां के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। उक्त भूमि पर से अतिक्रमण हटवाकर शासन भूमि होने के बोर्ड लगाये गयें। उन्होंने बताया भूमि पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, पौधरोपण के लिए गड्डे भी खुदवाये गए हैं।

Related posts

वायनाड में मरने वालो की संख्या 100 पार और 200 से ज्यादा घायल: मामला वायनाड में हुई तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड

Jansamvad Express Digital

रिटायर्ड बैंक कर्मी के साथ सायबर ठगी , किया डिजिटल अरेस्ट और कर दी 50 लाख की ठगी :उज्जैन पुलिस कर रही मामले की जाँच

गरबा महोत्सव में फूहड़ गीत और सनातन संस्कृति अनुसार परिधानों को पहनने वालो को ही प्रवेश : रतलाम की गरबा समिति ने लिया निर्णय

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token