Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उपयंत्री जनपद पंचायत महिदपुर को कलेक्टर उज्जैन ने किया निलंबित

उज्जैन |  मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में जिला कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर जापद पंचायत के उपयंत्री को निलंबित कर दिया है | उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में पदस्थ जनपद पंचायत उपयंत्री प्रीतम अरसे को गुरुवार को कलेक्टर द्वारा निलंबित कर दिया गया |

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मृणाल मीना के प्रतिवेदन पर कलेक्टर नीरज सिंह द्वारा कार्यवाही  करते हुए  उपयंत्री को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया ।उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  प्रितम अरसे द्वारा अपने कर्तव्य से निरंतर अनाधिकृत रूप अनुपस्थित रहने से ग्राम पंचायतों में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 15 वित्त एवं समस्त निर्माण कार्यों की प्रगति बाधित हुई है , जिसके लिए उन्हें कारण उन्हे कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गये। जिसका जवाब संतोषजनक नही पाया गया।
शासन की महत्वकांक्षी योजना जल गंगा संवर्धन अभियान में भी उनके द्वारा लापरवाही बरती गई। जिसके कारण म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1) के अनुसार उप यंत्री श्री अरसे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related posts

राज्यों के चुनाव से ज्यादा विपक्ष का फोकस 2024 पर ,कांग्रेस प्रवक्ता बोले- I.N.D.I.A में शामिल होंगी 4 और पार्टियां:कहा- ये दल NDA की पिछली बैठक में गए थे, अब हमारे संपर्क में हैं

Jansamvad Express Digital

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रैन बसेरे में कंबल वितरित किए

विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, एमपी की 12 महिला खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token