Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

नन्हे बच्चे की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे लोग : बच्चे का सिंगिंग वीडियो काफी हो रहा वायरल

इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक छोटे बच्चे का सिंगिंग वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है , और इसे 1.2 लाख अन्य यूजर्स के साथ शेयर किया है. वायरल वीडियो  जिसमें वह बच्चा  हिंदी-अरेबिक सॉन्ग ‘गुली माता’ गाते हुए नजर आ रहा है. यूजर्स बच्चे की मेमोरी पावर देख हैरान हैं.

छोटे बच्चे की क्यूटनेस देखकर हर किसी का दिल पिघल जाता है. कई बच्चे तो बस क्यूटनेस का पैकेज लगते हैं, फिर चाहे वह चले, बोलें, नाचे या गाए सबकुछ मनमोहक ही लगता है. आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों का दिमाग काफी तेज होता है जिस वजह से वह अपने आसपास की चीजों को बहुत जल्दी सीख जाते हैं. जैसे कि कोई डांस स्टेप हो या मुश्किल लिरिक्स वाले गाने, भले ही उन्हें मतलब न समझ आए, लेकिन याद पूरा हो जाता है. इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक छोटे बच्चे का सिंगिंग वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी-अरेबिक सॉन्ग ‘गुली माता’ गाते हुए नजर आ रहा है. यूजर्स बच्चे की मेमोरी पावर देख हैरान हैं.

‘गुली माता’ गाता दिखा छोटा सा बच्चा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक छोटा सा बच्चा पिछले साल 2023 में रिलीज हुए ‘गुली माता’ सॉन्ग गाता हुआ नजर आ रहा है. यह एक हिंदी-अरेबिक सॉन्ग है, जिसे श्रेया घोषाल और मोरक्कन सुपरस्टार साद लामजारेड ने गाया है. वीडियो में नजर आ रहा बच्चा कार में एक महिला के गोद में बैठकर गाने के हिंदी और अरेबिक दोनों पार्ट को गाता हुआ नजर आ रहा है. कार में मौजूद अन्य व्यस्कों में से दो लोग सुरीली आवाज में इस गाने को गा रहे हैं, तो वहीं यह छोटा बच्चा उनके साथ लिरिक्स बोलता नजर आ रहा है. इतने छोटे से बच्चे को गाने के लिरिक्स याद होना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Robiya🩵 (@robiya_havas)

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इसे 1.2 लाख अन्य यूजर्स के साथ शेयर किया है. इंस्टाग्राम यूजर्स कमेंट्स के जरिए छोटे बच्चे पर प्यार लुटा रहे हैं.

Related posts

जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ : एसपी कलेक्टर रहे मोजूद

jansamvadexpress

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

jansamvadexpress

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज , बैठक के बाद हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token