Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाकाल लोक में कार लेकर पहुँचाना महंगा पढ़ गया: भाजपा नेता की कलेक्टर एसपी ने निकाल दी हेकड़ी

उज्जैन |  मध्यप्रदेश में आज नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है , और उज्जैन में इस पर्व का खास महत्व रहता है क्योकि महाकालेश्वर मंदिर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के  पट साल में एक बार खुलते है और देश भर से भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते है |

अतिरिक्त भीड़ होने के कारण आज के दिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी रहती है ऐसे में कई मार्गो को नो विकल झोन बना दिया जाता है तो कई VIP को भी आज के दिन आम नागरिको की तरह दर्शन करना पढ़ते है |

इसी भीड़ भाड़  और व्यवस्तम माहोल के बिच नो विकल झोन में   देवास से बीजेपी विधायक गायत्री राजे के  बेटे विक्रम सिंह पंवार  गाड़ियों के काफिले के साथ महाकाल लोक के अनधिकृत परिसर में घुस गए ।

दोपहर करीब 3:30 बजे देवास विधायक गायत्री राजे के  पुत्र विक्रम सिंह पंवार गाड़ियों के काफिले के साथ नीलकंठ द्वार से महाकाल लोक में प्रवेश करने लगे |  यहाँ से महाकाल लोक के कंट्रोल रूम के पास वीआईपी गाड़ियों को रोका जाता है और यही से वीआईपी पैदल या ई कार्ट से मंदिर तक जाते है। लेकिन विक्रम राजे की गाड़िया कंट्रोल रूम से होते हुए महाकाल लोक की और आगे बढ़ गई। इस दौरान मानसरोवर तक पहुंच गई। इस दौरान वहां खड़े सुरक्षाकर्मियो में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगो ने दौड़कर गाड़ियों को रुकवाया।

कंट्रोल रूम के यहाँ खड़े होकर व्यवस्थाओ का जायजा ले रहे कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा के सामने गाड़ियों का काफिला जब महाकाल लोक तक पहुंच गया तब एसपी कलेक्टर दौड़ लगाकर गाडी तक पहुंचे और गाडी के ड्राइवर पर जमकर बरसे। कलेक्टर ने तो गाडी की चाबी निकालने की भी कोशिश की  इस दौरान गाडी के ड्राइवर पर खुद  एसपी और कलेक्टर जमकर बरस पढ़े । हालांकि इस दौरान विक्रम राजे  पंवार अपने साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चूका था।

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि गाड़ियों के काफिले ने अनधिकृत प्रवेश किया है सभी को जब्त कर थाने पहुंचाया। सभी पर चलानी कार्रवाई होगी।

 

इनका कहना है 

पुरे मामले को लेकर जब देवास विधायक के बेटे विक्रम सिंह से फोन पर चर्चा करना चाही तो उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया जिससे उनका पक्ष नहीं सूना जा सका |

Related posts

बदनवार के हिमालिया किड्स स्कूल में आयोजित फ़ैशन शो

Jansamvad Express Digital

MUDA केस में फंसे सिद्धारमैया : आप और भाजपा के फार्मूले पर चलेगी कांग्रेस :सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे सिद्धारमैया

भाजपा का गाँव – गाँव चलो घर – घर चलो अभियान

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page