Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

देश के कई राज्यों में NIA की दबिश , गैंगस्टर सिंडिकेट पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

NIA RAIDS राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ पर एक बड़ी कार्रवाई में कई राज्यों में 72 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।गैंगस्टर मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) देशभर में 72 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अभी उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा,गुजरात , मध्यप्रदेश  और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी चल रही है।उत्तर प्रदेश में एनआईए के अधिकारी पीलीभीत में एक हथियार सप्लायर के घर पर छापेमारी कर रहे हैं. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से सप्लाई किए गए ये हथियार छापेमारी के दौरान मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, NIA की ये छापेमारी गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर की गई है।NIA ने 2022 में मामला तब दर्ज किया जब यह सामने आया कि आतंकवादी संगठन और विदेशों में स्थित आतंकवादी तत्व टारगेट किलिंग और हिंसक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए देश के उत्तरी राज्यों में संगठित आपराधिक गिरोहों के नेताओं और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले भी NIA की कार्यवाही जारी NIA टीम नागदा तहसील के दो अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही कर रही है जिसमे बिरलाग्राम थाना अंतर्गत दुर्गापुर और नागदा के ग्राम रत्ना खेडी में कार्यवाही जारी है

Related posts

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कार्यलय बनकर तेयार : जल्द मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

359 वें प्रकाश पर्व से पहले जगमगाया तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब

Jansamvad Express Digital

इंदौर उज्जैन में रंगपंचमी पर निकलेगी गैर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page