Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली की गर्मी में भी ठंडक का एहसास देती है ये ऑटो रिक्शा , चालक की पहल लोगो को कर रही आकर्षित

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको यकीन ही नहीं होता है. दरअसल, दिल्ली की सड़कों पर दौड़ता एक ऑटो रिक्शा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस ऑटो की खासियत सिर्फ इसकी सवारी में नहीं, बल्कि उसकी छत पर उगाई गई हरी-भरी सब्जियों में है. ये अनोखा ऑटो दिल्ली के एक जज़्बाती ऑटो ड्राइवर का है, जिसने अपने ऑटो की छत को एक छोटे से खेत में तब्दील कर दिया है.

ऑटो ड्राइवर ने कर दिया है लोगों को हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, ऑटो ड्राइवर बड़ी गर्व से बताता है कि उसने अपने ऑटो की छत पर टमाटर, भिंडी, और खीरा उगाया है. ड्राइवर के इस नए इनोवेशन ने लोगों का ध्यान खींचा है और इस अनोखे ऑटो के साथ लोग खूब सेल्फी और फोटो खिंचवा रहे हैं. ड्राइवर का कहना है कि यह खेती सिर्फ उसके शौक के लिए नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति उसकी जागरूकता और प्यार को भी दर्शाता है. साथ ही वो बताता है कि गर्मी के दिनों में काफी समस्या होती है तो इसे लगाने के बाद राहत मिलती है.

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर इस ऑटो ड्राइवर की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. लोग इस अनोखे आईडिया की सराहना कर रहे हैं और इसे एक नई प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं.

यह वीडियो न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में वायरल हो रहा है और यह संदेश दे रहा है कि छोटे से छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई इस ऑटो की सवारी तो हर कोई एक बार करना चाहेगा. एक यूजर ने लिखा कि वाकई में तरीका बेस्ट है, गर्मी से राहत और सब्जी भी मिल गई.

Related posts

श्री राम राह्गिरी आनंद उत्सव में भक्ति मय दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव

छतीसगढ़ सरकार में मंत्री मंडल का गठन आज , 09 मंत्री लेंगे शपथ : कुछ नए कुछ पुराने चेहरे शामिल

Jansamvad Express Digital

आज महाकाल मंदिर में VIP का जमावड़ा ,भाजपा नेता शिवराजसिंह ,ज्योतिरादित्य , येदियुरप्पा ,सावंत महाकाल की शरण में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page