Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा का आज बांग्ला बंद : ट्रेनी डाक्टर रेप मर्डर केस को लेकर छात्र आन्दोलन के समर्थन में उतरी भाजपा

कोलकत्ता | पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डाक्टर रेप मर्डर केस थमने का नाम नहीं ले रहा है , मंगलवार को कोलकत्ता में सेकड़ो छात्रों के द्वारा प्रदर्शन किया गया , इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने हलके बल के प्रयोग के साथ वाटर केनन का भी प्रयोग किया कई छात्रों को गिरफ्तार भी किया |

और आज बुधवार (28 अगस्त ) को  ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर भाजपा ने सुबह 6 बजे से 12 घंटे का बंद बुलाया है। भाजपा 27 अगस्त को नबन्ना मार्च में भाग लेने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का विरोध कर रही है। पार्टी ने इसे ‘बांग्ला बंद’ नाम दिया है।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। पुलिस ने अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं बसें रोकीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको हिरासत में लिया है। इधर, भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया की अगुआई में नॉर्थ 24 परगना के बनगांव स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी। कूचबिहार में सरकारी बस चालकों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहने देखा गया। बिधाननगर में दुकानें बंद रहीं।

इधर, भाजपा के बंद के विरोध में TMC कार्यकर्ताओं ने भी बनगांव-सियालदह के बीच में ट्रेन रोककर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ट्रैक से हटाया। तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी।

बंगाल सरकार ने भाजपा के बंद का विरोध किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय ने कहा कि सरकार बुधवार (28 अगस्त) को किसी भी बंद की इजाजत नहीं देगी। लोगों से इसमें भाग नहीं लेने की अपील की गई है।

Related posts

नागदा की लेंसेक्स में काम कर रहा कर्मचारी उचाई से गिरने से हुआ घायल

सैलाना के छात्र कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकले: विधायक कमलेश्वर डोडियार रहे मोजूद

Jansamvad Express Digital

उत्तरकाशी टनल हादसा अभी भी रेस्क्यू जारी 76 घंटे से 40 मजदूर फंसे :आज सेना की हैवी ड्रिलिंग मशीन लाई जाएगी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment