Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा नेता के भाई ने की संत के साथ मारपीट : मन्त्र नहीं सुनाने पर उतरवाई लंगोट , संत ने लगाए आरोप

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन के नागदा में एक संत के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा और उनकी लंगोट तक निकाल ली। घटना के बाद पीड़ित ने दो बदमाशों पर नागदा थाने में एफआईआर कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पीड़ित महंत गोपालदास ​​​​​​गुना जिले के मुंगावली वार्ड – 1 के रहने वाले हैं। घटना 5 सितंबर की शाम की है। 6 सितंबर को उन्होंने एफआईआर कराई। शनिवार को कांग्रेस नेता अरुण यादव और कुणाल चौधरी  ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सरकार को निशाने पर लिया। इससे पहले उजैन में दुष्कर्म की घटना पर राहुल प्रियंका कर चुके है एक्स पर पोस्ट

 

महंत  से मन्त्र सुनाने को कहा और लगोट भी खोल दी 

पीड़ित महंत  ने मामले में नागदा थाने में दर्ज करवाई   एफआईआर में बताया, ‘मैं त्यागी महाराज के आश्रम (नागदा) में आता-जाता रहता हूं। 5 सितंबर को द्वारकाधीश से दर्शन कर लौटा, तो सोचा कि त्यागी महाराज के दर्शन करता चलूं। ट्रेन से नागदा स्टेशन पर उतर गया।’

मैं पैदल ही आश्रम के लिए निकला, तभी शाम 5 बजे बीसीआई कॉलोनी के जंगल में दो लोग मिले। दोनों नशे में थे। उन्होंने मुझसे कहा कि गायत्री मंत्र सुनाओ, अपने पिता का नाम बताओ। मैंने उनसे कहा कि मैं इतना पढ़ा-लिखा महात्मा नहीं हूं।’

भाजपा नेता के भाई पर आरोप ; शराब के लिए पैसे मांगे, मारपीट की

महंत ने एफआईआर में बताया, ‘बदमाशों ने शराब के लिए रुपए की मांग की। धमकाया कि पैसे नहीं दिए, तो मार डालेंगे। पीटने लगे और मेरे कपड़े-लंगोट निकाल दी। घटना आने-जाने वाले लोगों ने भी देखी। दोनों लोग जाते-जाते भी धमकाकर गए, इसके बाद मैंने आश्रम जाकर त्यागी महाराज को पूरी घटना बताई। आरोपियों के बारे में लोगों से पता चला कि उनके नाम लक्ष्मण शेखावत और विक्की शुक्ला हैं।’जिसमे लक्षमण शेखावत भाजपा नेता सुल्तान शेखावत पूर्व मंत्री का छोटा भाई है |

Related posts

जम्मू-कश्मीर में सेना के एनकाउंटर में लश्करे-तैयबा से जुड़े दो आतंकी ढेर

TMC में महाभूकंप: दिग्गज सांसद सुखेंदु शेखर राय का इस्तीफा, क्या गिरने वाली है ममता सरकार या होने जा रही है बड़ी टूट?

Jansamvad Express Digital

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से परिवार की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page