Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बेटे की मन्नत पूरी होने के साथ ही पिता ने तोल दिया नोटों से : दान कर दिए सभी रूपये मंदिर में

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन से सटे बड़नगर कस्बे  में एक किसान ने अपने बेटे के लिए की गई मन्नत को पूरा होने पर उसे नोटों की गड्डी से तोल दिया , बेटे को तोलने के लिए पहले से हीपरिवार ने नोटों की गड्डी एकत्रित कर रखी थी ,अब जब  मन्नत पूरी हुई तो  पिता ने अपने बेटे को नोटों की गड्डियों से तोल दिया। बेटे का वजन 83 किलो था। इसके लिए इतने ही वजन की नोटों की गड्डी चढ़ाना थी , तो किसान ने  10 रुपए की गड्डियों की व्यवस्था की करीब एक हजार सात गड्डी तराजू में चढ़ाई गई जिसकी कीमत  10 लाख 7 हजार रुपए  आंकी गई , तराजू में वजन होने के बाद सभी रुपयों को  पिता ने मंदिर में दान कर दिए।

रोचक मामला उज्जैन से करीब 60 किमी दूर बड़नगर का है. ​​​ किसान​ ​​​​​​चतर्भुज जाट ने अपने 30 साल के बेटे वीरेन्द्र को रुपए के बंडलों से तौल दिया। बताया गया कि पिता ने अपने बेटे के लिए एक मन्नत मांगी थी। ये मन्नत मंगल नाथ पथ स्थित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में की गई थी। मन्नत पूरी होने पर तेजा दशमी पर्व पर चतुर्भुज जाट ने बेटे वीरेंद्र को तराजू के एक तरफ बैठाकर दूसरी तरफ नोटों की गड्डियां रखीं गईं तो 10 लाख 7 हजार रूपए की नोटों की गड्डियों का वजन उसके वजन बराबर हो गया।

नोटों की गड्डी से हो रहे वजन का एक  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जो धनराशि 10 लाख 7 हजार रुपए तुलाई में एकत्रित हुई है उसे चतुर्भुज जाट ने श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मंगलनाथ पथ मंदिर निर्माण समिति को मंदिर निर्माण के लिए भेंट कर दी है। बेटे को पैसों से तौलने वाले पिता चतुर्भुज ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले एक मन्नत मानी थी और ये तय किया था कि अगर उनकी मन्नत पूरी होती है तो वो बेटे के वजन के बराबर पैसे तेजाजी मंदिर में दान करेंगे। मन्नत पूरी हुई तो अब उन्होंने बेटे वीरेन्द्र को रुपए से तौल कर 10 लाख 7 हजार रुपए तेजीजा मंदिर निर्माण के लिए दान की है।

Related posts

ED RAIDS -झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्रालय के इंजीनियर के ठिकानो पर ED की कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुनवाई

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश:साध्वी और उसके साथी पर FIR

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment