Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ट्रंप पर फिर हुआ हमला , आरोपी गिरफ्तार : AK-47 जैसी राइफल से मारने पहुंचा था शख्स

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 64 दिन बाद एक बार फिर से जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। CNN के मुताबिक ट्रम्प फ्लोरिडा में पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे, तभी उन पर हमले की कोशिश हुई। सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि ट्रम्प सुरक्षित हैं।

घटना के जांच की जिम्मेदारी FBI को दी गई है। FBI ने कहा कि वे इस घटना को हत्या की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध के पास एक नली वाली AK-47 जैसी राइफल और एक गोप्रो कैमरा था।

रिपोर्ट के मुताबिक जब ट्रम्प 5वें होल के पास खेल रहे थे, तभी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स को झाड़ियों में एक राइफल की नली दिखाई दी, इसके बाद एजेंट ने उस पर गोली चलाई।

तब ट्रम्प और हमलावर की बीच की दूरी करीब 300 से 500 मीटर के बीच थी। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ट्रम्प पर गोली चली थी या नहीं। संदिग्ध की पहचान 58 साल के रयान रॉथ के तौर पर हुई है।

इसी साल 13 जुलाई को अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प पर फायरिंग हुई थी, इसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी।

Related posts

महाकाल मंदिर में CISF को सुरखा की जिम्मेदारी सोपने की मांग: सांसद अनिल फिरोजिया ने प्रधानमत्री मोदी और गृह मंत्री को लिखा पत्र

‘स्वदेशी मेला और आकांक्षा हाट’ का आज होगा शुभारंभ

Jansamvad Express Digital

नगरीय विकास परियोजनाओं को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप किया जाए क्रियान्वित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Comment