Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

फिल्म अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को लगी गोली : लायसेंसी बन्दुक से सुबह हुए घायल , गंभीर हालात में ICU में भर्ती

बॉलिवुड के एक्टर गोविंदा को गोली लगी है. दरअसल, ये गोली उनके ही बंदूक से लगी है. घटना सुबह बजे की है और वह किसी काम से बाहर निकल निकल रहे थे. जानकारी के अनुसार, गोली उनके ही बंदूक से चली है.

बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। एक्टर को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि उनकी ही बंदूक से पैर में गोली लगी है। सुबह 4.45 बजे की घटना बताई जा रही है। सुबह कही जाने के लिए एक्टर घर से निकल रहे थे उसी समय गलती से मिस फायर हुआ और वो घायल हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गोविंदा की बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है, जिससे उनकी हालत खराब बताई जा रही है। बिगड़ी हालत को देखते हुए फिलहाल उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ऑपरेशन कर के गोली निकाल दी गई है और एक्टर अभी भी ICU में हैं।

कुछ दिनों पहले ही ज्वाइन की शिवसेना 

हाल में ही एक्टर ने लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ज्वाइन की थी। लोकसभा चुनाव में उन्होंने खूब प्रचार भी किया। बता दें, सुनीता से गोविंदा की शादी हुई हैं। एक्टर के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। बेटी फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं, वहीं बेटा जल्द डेब्यू की तैयारी में है।

महाकाल मंदिर में हीरो नंबर 01 के लिए महाम्रत्युन्जय जाप

फिल्म अभिनेता गोविंदा का उज्जैन अक्सर आना जाना रहा है वह बाबा महाकाल और मंगलनाथ के भक्त है और धार्मिक यात्रा के दोरान परिवार के साथ यह पूजन पाठ करवाने आते रहे है | गोविंदा के हादसे की खबर लगने के साथ स्वत ही मंदिर के पुजारी द्वारा महाम्रत्युन्जय जाप के माध्यम से गोविंदा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना किये जाने का निर्णय लिया गया < मंगलवार दोपहर में महाकाल मंदिर में गोविंदा के लिए  प्रार्थना की  जाएगी |

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया नरयावली में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, विद्यार्थियों से किया संवाद

भारतीय नौसेना को आज मिलेगा स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत ‘तारागिरी’

नेशनल चैनल नवभारत टाइम्स की महिला पत्रकार नैना यादव के साथ उज्जैन में बदसलूकी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment