Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जल्द शुरू होगा G +7 ANANTA का निर्माण : हवा और लाइट की बचत करेगी ANANTA की बिल्डिंग

उज्जैन में शुरू होगा जल्द ANANTA आईटी पार्क का निर्माण , पहले चरण में G + 7 माला इमारत होगी तैयार ,5 चरण में होगा काम , हवा और लाइट की बचत के हिसाब से होगा बिल्डिंग का स्ट्रेक्चर तैयार

उज्जैन.(नासिर बेलिम रंगरेज ) |  महाकाल की नगरी उज्जैन में आईटी पार्क बनने जा रहा है. मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) इसे पांच चरणों में बनाएगा. इसमें कई कंपनियों और स्टार्टअप को जगह दी जाएगी. इस आईटी पार्क की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है. |

इसके पहल चरण के निर्माण की लागत करीब 67 करोड़ रुपये है. उज्जैन के आईटी पार्क को 2.1  हेक्टेयर  जमीन पर बनाया जाएगा.इसके लिए इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कालेज रोड के तिराहे के कार्नल को चुना गया है ,

उज्जैन में बनने वाले इस आईटी पार्की में इंक्यूबेशन सेंटर, रिसर्च सेंटर, आई टी कंपनियों के लिए और स्टार्टअप करने वालों के लिए जगह होगी.

उज्जैन एमपीआईडीसी (MPIDC) के ED एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि उज्जैन के आईटी पार्क के लिए 2.1 हेक्टेयर जमीन इंदौर रोड इंजीनियरिंग कालेज की भूमि पर मिली है. इसकी डीपीआर भी दाखिल कर दी गई है. इस पार्क को पांच चरणों में बनाया जाएगा. पहले चरण की लागत करीब 67 करोड़ रुपये है. पहले चरण का काम 10 हजार 809 स्केयर फीट जमीन पर किया जाएगा | इसमें G +7 बिल्डिंग तैयार होगी जिसमे करीब 1 लाख स्केयर फीट के करीब स्पेस ऑफिस के लिए मिलेगा,  ये काम दो साल में पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद दुसरे चरण का काम शुरू होगा ,कुल पांच चरणों में 7 बिल्डिंग आईटी पार्क में तैयार होगी उन्होंने कहा कि हम इस आईटी पार्क में टेक कंपनियों और स्टार्टअप को सभी तरह की एडवांस सुविधाएं देंगे. यह उज्जैन का अपने आप में पहला पार्क होगा. सरकार का इस बात पर जोर है कि स्थानीय युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाए.

आईटी पार्क की बिल्डिंग हवा और लाइट की बचत करेगी

उज्जैन में बनने जा रहे आईटी पार्क में बिल्डिंग की डिजाइन पर खास जोर दिया जा रहा है ये बिल्डिंग का निर्माण इस तरह किया जाएगा जिससे बिजली की बचत हो सके साथ ही नेचरल हवा भी बिल्डिंग के अन्दर मोजूद लोगो को मिल सके | इसी के साथ कम खर्च में सुन्दर भवन तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है | आई टी पार्क का निर्माण देख कर आप पहचान नहीं पाएंगे की ये कोई सरकारी इमारत है |

लीज और किराए पर उपलब्ध होंगे कम्पनियों को ऑफिस

एमपीआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को यहां किराए और लीज पर जगह दी जाएगी. प्रत्येक फ्लोर पर 10 हजार स्केयर फीट स्पेस होगा कम्पनियों की डिमांड के अनुसार उन्हें जगह उपलब्ध करवाई जाएगी , एक बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर सहित 7 माले की है इस तरह इसमें एक लाख स्केयर फीट स्पेस होगा यह आईटी पार्क राज्य के तकनीकि शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा. इसके लिए एमपीआईडीसी और विभाग के बीच एमओयू साइन किया जाएगा.

IT पार्क का नाम ANANTA , क्या है अनंता का अर्थ 

अनंत शब्द का मतलब है, जिसका कोई अंत न हो. इसे गणित और दर्शन में एक कांसेप्ट माना जाता है. अनंत शब्द के अन्य अर्थ:

असीम, बेहद, आपार, बहुत अधिक, असंख्य, अनेक, अविनाशी, नित्य. और  अनंता नाम का मतलब अनंत, अनंत, शाश्वत, पृथ्वी होता है।

अनंत शब्द संस्कृत से लिया गया है और मुख्य रूप से विष्णु का एक विशेषण है. अनंत चतुर्दशी पर बांधे जाने वाले 14 गांठ वाले सूत्र को अनंत कहते हैं. यह सूत्र 14 लोकों का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि जो लोग पूरे चौदह साल तक सभी नियम से पूजा पाठ करके यह सूत्र बांधते हैं, उन पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है और उन्हें बैकुंठ की प्राप्ति होती है.

Related posts

फरियादी को ही पुलिस ने बनाया आरोपी : मामला परिवार के साथ जा रहे सख्स जुड़ा है , हादसा हुआ पत्नी घायल हुई पति ने पुलिस कम्प्लेन की पुलिस ने पति पर ही लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर दिया

Jansamvad Express Digital

भाजपा ने उज्जैन की सात में से तीन सीट पर चेहरे स्पस्ट किए , कांग्रेस में अभी भी सूचि को लेकर मंथन जारी

Jansamvad Express Digital

चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2026 में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा अमेठी के प्रशांत वीर को

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page