Jan Samvad Express Digital
Breaking News
आगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ


  • आगर मालवा। 
    जिले के कानड़ में न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं  विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन अर्चन नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी एवम नवागत थाना प्रभारी  संतोष पाठक एलएसएस प्रबंधक नंदकिशोर वर्मा द्वारा की गई। तत्पश्यात विद्यालय की छात्रा रितिका एवम स्मिता कुंभकार के द्वारा अतिथियों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया।बहन निशा एवम मेघा राठौर द्वारा स्वागत गीत सुनाया गया। तत्पशात कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी एवम विशेष अतिथि थाना प्रभारी संतोष पाठक एवम पार्षद बनेसिंह चौहान थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता साख संस्था प्रबंधक नंदकिशोर वर्मा द्वारा की गई।वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले भैया बहनों को अतिथियों द्वारा शील्ड, लंच बाक्स, बॉटल,पेन,पेंसिल प्रमाण पत्र इत्यादि वितरित की गई। इसके पश्यात प्राचार्य द्वारा अतिथियों को बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।इसके पश्यात अतिथियों द्वारा अपने उदबोदन में बाबूलाल बीजापारी द्वारा 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले भैया बहन को नगर परिषद की ओर से 5100रुपए की घोषणा की गई। समिति सचिव सुरेश चावड़ा की और से 10वी में 90%से अधिक अंक वाले बच्चों को 5100 रुपए एवम 8वी बोर्ड में अधिक अंक लाने वाले बच्चों को 3100 रुपए की घोषणा की गई,समिति सदस्य मनोज त्रिवेदी द्वारा 10वी में सर्वाधिक अंक लाने वाले बच्चों को 2100 रुपए एवम 8वी में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को 1100 रुपए की घोषणा की गई। इसी क्रम में प्राचार्य विजय पाठक द्वारा 10वी में प्रथम आने वाले बच्चों को 2100 रुपए की घोषणा की गई।विदाई समारोह के उपलक्ष्य में बच्चो द्वारा एक कूलर विद्यालय को भेंट किया गया।

  • इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष तरुलता राठौर एवम विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सचिन शर्मा,मोहन लाल मालवीय,पाली प्रभारी अमित पाठक, रविंद्र भैसानिया,ओमप्रकाश भिलाला ,सूरज सिंह परमार, शिक्षिकाए हेमलता मैडम, कविता जैन,पायल सूर्यवंशी,मायावती कलवाडिया,बबली परमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पारस कारपेंटर द्वारा किया गया। आभार प्राचार्य विजय पाठक द्वारा माना गया।

Related posts

हरदा में पटाखा फेक्ट्री में हुआ ब्लास्ट , कई लोगो की मौत , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जाँच के आदेश

Jansamvad Express Digital

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अटल उद्यान मे किया गया सामूहिक योग

माली समाज को साधने कांग्रेस का ट्रम्प कार्ड , राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत करेंगे सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page