Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

21 नवम्बर को उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव :मेडिकल कॉलेज  का करेंगे भूमिपूजन

उज्जैन | लम्बे समय से उज्जैन में मेडिकल कॉलेज  की उठ रही मांग पर अब विराम लगने जा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन को मेडिकल कॉलेज  की सोगात दे डी है और 21 नवम्बर को इसका भूमिपूजन होने जा रहा है | खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कॉलेज  का भूमिपूजन करेंगे |

उज्जैन  शहर में मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद यहाँ  की जनता को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। और शहर की जनता को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना होगा।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शहर की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ करने की घोषणा की थी। जिसका सीएम डॉ. यादव द्वारा 21 नवंबर को भूमि पूजन किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद उज्जैन संभाग के आसपास के जिलों की जनता को इसका लाभ मिलेगा। शनिवार सुबह कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल की भूमि पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज के स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान  सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सिविल हॉस्पिटल के स्थान पर होगा मेडिकल कॉलेज

वर्तमान जिस जगह सिविल हॉस्पिटल बना हुआ है वसी जगह पर अब मेडिकल कॉलेज  बनाया जाएगा , इसके लिए सिविल हॉस्पिटल को पूरी तरह से चरक हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया , मेडिसिटी के लिए संख्याराजे अस्पताल की बिल्डिंग को भी डिस्मेंटल  किया जा रहा है , संख्याराजे के साथ ही सेठी बिल्डिंग , ब्लड बेंक की बिल्डिंग को भी मेडिसिटी में उपयोग में लिया जाएगा |

सर्व सुविधा युक्त रहेगा उज्जैन का  मेडिकल कॉलेज 

उजैन का मेडिकल कॉलेज के लिए  600 बेड की आधुनिक बिल्डिंग जिसमें G +13 मंजिल होंगी। यह सभी मॉडर्न उपकरणों से लैस होगी। मेडिकल से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों का इलाज किया जाएगा। इसमें टेली मेडिसिन की सुविधा से अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टरों की सुविधा भी मिल सकेगी। आपात स्थिति में भी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी।

150 सीट का 9 मंजिला कॉलेज भवन भी रहेगा

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण जिला चिकित्सालय परिसर और राजे परिसर के पुराने भवनों को तोड़कर किया जाएगा। महाविद्यालय में 150 सीटों का 9 मंजिला कॉलेज भवन, 605 बिस्तरों का 10 मंजिला चिकित्सालय भवन के साथ संख्या राजे परिसर में बालक एवं बालिका छात्रावास, नर्स छात्रावास और रेसिडेंट डॉक्टर्स के लिए छात्रावास और तीन 13 मंजिला भवन तथा दो 10 मंजिला भवन का निर्माण किया जाना है।

इसमें कुल 1268 लोग निवास कर सकेंगे। दोनों परिसरों में आगर रोड़ पर एक फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से 592.33 करोड़ रूपए दिए गए हैं। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 36 महीने की डेडलाइन तय की गई है।

इनका कहना ....
उज्जैन में जिन चीजो की आश्वयकता थी  वह सब उज्जैन को मिलने जा रही है , मेडिकल कालेज से लेकर एयर पोर्ट हो या मेट्रो ट्रेन अब सब कुछ उज्जैन में होगा |

डॉ मोहन यादव , मुख्यमंत्री 

Related posts

सप्ताह भर पहले हुए विवाद का विडिओ आया सामने : ग्राहक बुलाने की बात पर दो रेस्टोरेंट संचालको में विवाद : एक ने दुसरे पर किया हमला

जम्मू कश्मीर में दुसरे चरण का मतदान कल : 6 जिलो की 26 विधानसभा सीट के लिए होगा मतदान

Jansamvad Express Digital

BRS के दिग्गज नेता के.केशव राव कांग्रेस में हुए शामिल , तेलंगाना मुख्यमंत्री की मोजुदगी में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने शामिल किया

Leave a Comment