Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

AAP LEADAR MANISH SISODIYA UPDATE : मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर विपक्षीय दलो ने मोदी सरकार पर खुल कर किया प्रहार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर राष्ट्रिय स्तर पर राजनितिक बयान आना शूरू हो गये है ,समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ट्विट पर लिखा है की भाजपा शिक्षा और बच्चो के भविष्य के खिलाफ है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा है की मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।

असम के विधायक अखिल गोगई ने कहा मैं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिशोदिया की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं और उनकी तत्काल रिहाई की मांग करता हूं। मनगढ़ंत सबूतों के आधार पर सीबीआई द्वारा राजनीतिक नेताओं की गिरफ्तारी भाजपा के बर्बर चरित्र को स्पष्ट रूप से उजागर करती है।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है यह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकारों की आवाजों पर हमला करने और उन्हें दबाने का एक और बेशर्म प्रयास है

कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने कहा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी निंदनीय है। मोदी सरकार की परियोजना विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने, चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने और लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को हथियार बना रही है।

Related posts

एमपी में इस बार धनतेरस पर बारिश की संभावना : कई जिलो में तूफ़ान और बूंदाबांदी

Jansamvad Express Digital

उज्जैन कलेक्टर को बढ़ी राहत , हाई कोर्ट ने निरस्त की अवमानना

कुलउद्धारक ऋषि पुत्र ब्राह्मण रावण के दहन पर प्रतिबंध लगाया जाए “-मुख्यमंत्री को पत्र*

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment