Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना गिरफ्तार

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने रविवार (23 जून) को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया गया है।

JDS पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। गिरफ्तार के बाद कर्नाटक पुलिस ने केस CID को ट्रांसफर कर दिया है।

आरोप लगाने वाले युवक का दावा है कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां सूरज ने उसे जबरदस्ती चूमा, उसके होंठ और गालों को दांतों से काटा।

युवक ने शनिवार को सूरज के खिलाफ हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने सूरज के खिलाफ IPC की धारा 377, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई है। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।

Related posts

371 दिनों के बाद स्पेस से लौटे अमेरिकी एस्ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में मिलेगा साउथ इंडियन प्रसाद: इडली, सांभर और चावल होंगे मेन्यू में शामिल, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय भक्त भी उठा सकेंगे स्वाद

Jansamvad Express Digital

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने तराना में आईटीआई भवन और अन्य निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

Leave a Comment