Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन:सदनों:में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

नई दिल्ली || लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे। ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है।

इसके बाद लोकसभा पहले 12 बजे तक और दूसरी बार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर LPG संकट पर प्रदर्शन किया। राज्य भी 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया है कि TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव दोनों सदनों में दिया है।

इससे पहले गुरुवार को सरकार ने सदन में LPG और तेल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कोई कमी नहीं है।

 

Related posts

आम आदमी पार्टी ने मनाया कबीर प्रकटोत्सव

1 रु का ट्रांजेक्शन भी किसी के खाते में हुआ तो बनेगा आरोपी ,डीपीएफ गबन मामले में पुलिस आज करेगी कई लोगो की गिरफ़्तारी – कई बाहरी लगे हाथ

Jansamvad Express Digital

केरल में मिला नया वायरस , स्कुल कालेज किये बंद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment