Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागखेलमध्यप्रदेशराज्य

MPCA के पुरुस्कार वितरण में शमिल हुए सिंधिया , मप्र की रणजी टीम को 86 लाख का पुरस्कार, सुशील दोषी, संध्या अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इंदौर | मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA ) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को इंदौर में आयोजित हुआ। पुरुस्कार वितरण  समारोह में  केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए जहा उन्होंने खिलाडियों को पुरुस्कृत कर उनका होश्ला बढ़ाने का काम किया . इस दोरान सिंधिया  ने कहा मैं यहां भारत का वर्तमान और  भविष्य का क्रिकेट देख रहा हूं। मिताली राज हम सबकी आदर्श हैं। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रेरित किया है।

उन्होंने एक खेल जिसे पुरुष का खेल कहा जाता है, उसे स्पोर्ट्समैनशिप में बदल दिया। वे हमारे लिए एक रोलमॉडल हैं। मप्र का क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारे खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उम्मीद है हमारा यह प्रदर्शन लगातार बढ़ता रहेगा।

इस मौके पर पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज ने कहा, मैंने कई बार इंदौर में मैच खेला है। यहां खिलाड़ी तो अच्छे हैं। साथ ही सपोर्ट स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ भी बहुत सहयोगी है। मध्यप्रदेश क्रिकेट ने कई खिलाड़ी भारतीय टीम को दिए हैं। पुरुष ही नहीं महिला क्रिकेट में भी मध्यप्रदेश का नाम रहा है।

जब मैंने हाई स्कोर किया था तो मुझे एक पत्र भेजा गया था। वह पत्र मुझे पूर्व महिला कप्तान संध्या अग्रवाल ने भेजा था। जूनियर से सीनियर तक मुझे हमेशा सपोर्ट किया।

Related posts

इंदौर के दो कालेज में पेपर लीक की आशंका , कुलपति बोली पुलिस प्रकरण के बाद होगी कार्रवाही

आखिर क्यों कम होता जा रहा सेना का सम्मान:इंदौर के बाद अब ओड़िसा में सेना अफसर और उनकी महिला साथी मारपीट का शिकार

Jansamvad Express Digital

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में चार लोगो की गिरफ़्तारी : आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page