Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराज्यराष्ट्रीय

RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की, दर 5.50% हुई

  •  भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।
  •  RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि रेपो रेट बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गया है।

*नई दिल्ली* आम आदमी को बड़ा झटका। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने द्विमासिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का फैसला किया है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस फैसले के बाद रेपो रेट बढ़कर *5.50 प्रतिशत* हो गया है।

फरवरी 2023 के बाद पहली बढ़ोतरी

फरवरी 2023 के बाद यह पहला मौका है जब RBI ने रेपो रेट में इजाफा किया है। इससे पहले लगातार दरों में कटौती या यथास्थिति बनाई गई थी।

RBI गवर्नर ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिरता और महंगाई को कंट्रोल में रखने के लिए यह कदम जरूरी था।

GDP ग्रोथ पर भरोसा कायम

संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। आर्थिक गतिविधियों में व्यापक स्तर पर मजबूती देखी जा रही है। RBI ने इस वित्त वर्ष देश की GDP ग्रोथ *7.1 प्रतिशत* रहने का अनुमान जताया है।

आप पर क्या असर होगा?

रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लिए RBI से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। बैंक इसका बोझ ग्राहकों पर डालेंगे। इससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI बढ़ सकती है।

 

Related posts

4 जुलाई से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में रहेगा प्रवेश प्रतिबंधित ,सावन भादो माह को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति का निर्णय

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र में इस बार 06 दल मैदान में : हर सीट पर निर्दलीय मोजूद , 04 नवम्बर को नाम वापसी

Jansamvad Express Digital

रविशंकर शुक्ल ने जिस विकास यात्रा की शुरुआत की, वह आज और मजबूत होती जा रही-डॉ मोहन यादव

Leave a Comment