Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराज्यराष्ट्रीय

बैलेट पेपर पर भी हारी कांग्रेस – हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

नई दिल्ली  || EVM को लेकर विपक्ष के लगातार सवालों के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने सिलचर नगर निगम चुनाव के नतीजों का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा है।

दरअसल, सिलचर नगर निगम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि इसमें मतदान EVM से नहीं, बल्कि *बैलेट पेपर* के जरिए हुआ था।

चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार जाती है। वास्तव में बैलेट पेपर पर कांग्रेस को और अधिक हार का सामना करना पड़ता है।”

सीएम सरमा का यह बयान सीधे तौर पर उन विपक्षी दलों पर निशाना है जो EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं। सिलचर के नतीजों ने बीजेपी को विपक्ष के इस तर्क का जवाब देने का मौका दे दिया है।

सिलचर नगर निगम चुनाव में NDA की इस जीत को असम में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बड़े बूस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

 

 

Related posts

भाजयुमो नेता की हत्या के आरोपी का मकान जमीदोज किया

मुंबई में देर रात को भारी बारिश:मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

कांग्रेस के अधिवेशन से पहले प्रवर्तन निर्देशालय (ED) की कांग्रेस नेता के ठिकानों छापेमारी, ध्यान भटकाने की कोशिश छापे पर बोले छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment