Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsपटनाबिहारराज्यराष्ट्रीय

Bihar Flood Alert: गंडक, गंगा, कोसी खतरे के निशान से ऊपर, 5 जगहों पर अलर्ट

पटना:||  बिहार में बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। जल संसाधन विभाग की बुधवार सुबह 6 बजे की रिपोर्ट में नदियों में गिरावट का रुझान बताया गया है, लेकिन गंडक, गंगा, बूढ़ी गंडक और कोसी समेत कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सभी जिलों में निगरानी और सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया है।

*कहां-कहां खतरे के निशान से ऊपर हैं नदियां?*

1. डुमरियाघाट में गंडक खतरे के निशान से ऊपर
गोपालगंज के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 62.24 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 62.22 मीटर है। यानी नदी 0.02 मीटर ऊपर बह रही है। सुबह 8 बजे के गेज बुलेटिन में भी जलस्तर 62.24 मीटर पर स्थिर है।

2. खगड़िया में बूढ़ी गंडक 0.68 मीटर ऊपर
खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 37.26 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 36.58 मीटर है। इस तरह नदी 0.68 मीटर ऊपर है। हालांकि यहां पानी घटने का रुझान है।

3. गांधी घाट में गंगा मामूली ऊपर
पटना के गांधी घाट में गंगा का जलस्तर 48.61 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है, यानी गंगा 0.01 मीटर ऊपर बह रही है।

4. हाथीदह और कहलगांव में भी गंगा उफान पर
हाथीदह में गंगा 41.89 मीटर पर बह रही है (खतरे का निशान 41.76 मीटर) – 0.13 मीटर ऊपर।
भागलपुर के कहलगांव में गंगा 31.85 मीटर पर है (खतरे का निशान 31.09 मीटर) – 0.76 मीटर ऊपर।

5. कुरसेला में कोसी भी खतरे के निशान से ऊपर
कटिहार के कुरसेला में कोसी नदी का जलस्तर 30.42 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 30 मीटर है। यानी 0.42 मीटर ऊपर।

फिलहाल सभी जगहों पर जलस्तर में गिरावट का रुझान राहत देने वाला है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

–

 

Related posts

5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश में बड़ा सायबर अटेक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल नंबर हैक , कई कांग्रेसियों से मांगे पैसे ,दो युवक पकडाए

Jansamvad Express Digital

राखी पर बाबा महाकाल को लगेगा लड्डू का भोग: कलेक्टर ने लड्डू भट्टी का किया पूजन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page