Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

Reel पर ज्यादा like comments के लिए जान जोखिम पर डाल रेलवे की पटरी पर विडिओ बना रहे युवक

ग्वालियर | अक्सर आपने सोशल मीडिया की साईट पर युवक युवतियों के द्वारा एक्शन विडिओ बनाकर डालते देखा होगा , ये एक्शन वीडिओ खुद की जान जोखिम में डालकर इसलिए बनाए जाते है ताकि वीडिओ को ज्यादा like , comments और subscribe मिल सके |ऐसा ही एक मामला  ग्वालियर में सामने आया है यह  ट्रेन की पटरियों पर सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे लड़कों को आरपीएफ ने पकड़ा है। एक लड़का पटरियों के ठीक बीच में खड़ा था और दूसरा लड़का वीडियो शूट कर रहा था। जब आरपीएफ के जवानों की नजर उन पर पड़ी तो समय पर पहुंचकर उनको पकड़ लिया।

जहां से वे पकड़े गए हैं, वहीं से दो मिनट बाद एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजर गई। रेलवे पुलिस के अफसरों ने दोनों लड़कों को जमकर फटकार लगाई है। पुलिस का कहना है कि ऐसा न हो कि एक 40 सेकंड की रील के लिए आप अपनी जान से हाथ धो बैठो। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की है।

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने देखा होगा कि कई रील्स इस तरह की सामने आती हैं, जिसमें रील्स बनाने वाला हाई स्पीड ट्रेन के पास खड़ा होकर कोई एक्शन ले रहा है या फिर पटरियों पर लेटकर हैरत अंगेज कुछ करने वाला है। रेलवे पुलिस लगातार पटरियों पर इस तरह की रील्स बनाने वालों पर एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में बुधवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्वालियर स्टेशन के पास ताज साइडिंग के पहले पटरियों पर लेटकर व आसपास खड़े होकर मोबाइल से कुछ वीडियो शूट कर रहे हैं। इनके साथ किसी ट्रेन के गुजरने पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस पर तत्काल आरपीएफ उप निरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, आरक्षक श्यामू तथा दीपक कुमार और क्राइम विंग मौके पर पहुंची। तभी पटरियों के किनारे खड़े दो लड़के रील्स बनाते हुए नजर आए। तत्काल आरपीएफ ने पहुंचकर दोनों लड़कांे को पकड़ा है। इनकी पहचान विकास कुशवाह निवासी बिरला नगर, आदेश शर्मा निवासी बिरला नगर हजीरा के रूप में हुई है।

Related posts

अरब संसद अध्यक्ष मोहम्मद यामाहि से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :एनर्जी समिट में मध्यप्रदेश आने का दिया न्यौता

Jansamvad Express Digital

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी : आर्मी चीफ बोले- आतंकवाद के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा

न्यूज चैनलों की TRP पर रोक 4 हफ्ते और बढ़ी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page