Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

US राष्ट्रपति Joe Biden 8 सितम्बर को आएँगे दिल्ली G 20 शिखर सम्मलेन में होंगे शामिल

नई दिल्ली | दिल्ली में होने वाली G 20 सम्मलेन में शामिल होने के लिए अलग अलग देशो ने नेताओ के आने का क्रम अब शुरू होने जा रहा है ,  US के राष्ट्रपति Joe Biden  ,  8 सितंबर को 3 दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। US के  राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा होगा। वो शाम को एयरफोर्स-1 से दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें रिसीव कर सकते हैं। 8 सितंबर को बाइडेन  मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। पहले US के व्हाइट हाउस ने बताया था कि वह  7 सितंबर से दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। लेकिन बाद में संसोधन हो गया |

व्हाइट हाउस से प्रेस रिलीज जारी कर दिया  है कि वो अमेरिका से जर्मनी के रैम्स्टीन शहर जाएंगे। वहां से भारत आएंगे। इसके बाद 9-10 सितंबर को वो G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। Joe Biden को दिल्ली के ITC मौर्या होटल में ठहराया जाएगा। Joe Biden की सुरक्षा के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की टीम 3 दिन पहले ही india  पहुंच चुकी है।

Joe Biden सीक्रेट सर्विस के 300 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। Delhi  की सड़कों पर निकलने वाला सबसे बड़ा काफिला भी उनका ही होगा, जिसमें 55-60 गाड़ियां शामिल होंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Joe Biden के लिए दुनिया की सबसे सेफ कार ‘द बीस्ट’ को भी भारत लाया जा रहा है। इसी कार में बैठकर वो G-20 समिट के लिए जाएंगे।

Related posts

एमपी में विदेशी निवेशको को लाने विदेश जा रहे सीएम डॉ मोहन यादव : आज से 30 नवम्बर तक जर्मनी और लन्दन दौरे पर

Jansamvad Express Digital

शिलापूजन संकल्प यात्रा काभव्य स्वागत, भोरासा राठौर समाज द्वारा किया गया

कल से बोहरा समाज के रम़जान पर्व शुरु, 30 दिनों तक समाजजन इबादत में रहेंगे मशगूल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment