Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधइंदौरइंदौर संभागजयपुरमध्यप्रदेशराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर 24 ग्राम MD ड्रग के साथ गिरफ्तार

इंदौर ||  इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और राजस्थान से मध्यप्रदेश तक उसका नेटवर्क फैला हुआ था. आरोपी की पहचान वसीम खान, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है, जिस पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इससे पहले पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.

क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा और काजल उपाध्याय से पूछताछ के दौरान वसीम खान का नाम सामने आया. जांच में पता चला कि वसीम खान ड्रग्स सप्लाई का अहम कड़ी था. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजस्थान के देवलदी क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि वसीम खान अन्य राज्यों से मादक पदार्थ लाकर इंदौर में ड्रग्स सप्लायर्स को उपलब्ध कराता था. आरोपी बाहर से देखने में दिहाड़ी मजदूर का काम करता था, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन असल में वह ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को सक्रिय रूप से संचालित कर रहा था.

क्राइम ब्रांच इससे पहले इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के कब्जे से 24.08 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर चुकी है. इस बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर नजर रखनी शुरू की थी, जिसके चलते वसीम खान तक पहुंच बनाई जा सकी.

 

 

Related posts

Viral Video: इंदौर पुलिस ने ऐसा क्या किया जिसकी चारों ओर हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

Jansamvad Express Digital

वैश्य महासम्मेलन द्वारा स्वागत

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में बारिश से हाहाकार ,प्रशासन अलर्ट पर जिला कलेक्टर ने विभाग को दिए 24 घंटे अलर्ट पर रहने के आदेश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment