Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अडाणी ग्रुप की सफाई आई सामने : अमेरिका में रिश्वत से जुड़े कोई आरोप नहीं

मुंबई : हालही में देश के बड़े उद्योग पति गौतम अडाणी और उनके भतीजे पर रिश्वत और भ्रष्ट्राचार से जुड़े मामले में अमेरिका में गिरफ़्तारी वारंट जारी होने की खबरे सामने आई थी उक्त मामले में अब अडाणी ग्रुप के द्वारा अपनी सफाई दी गई है ,  अडाणी ग्रुप ने साफ किया है कि चेयरमैन गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और सीनियर एग्जीक्यूटिव विनीत जैन पर अमेरिका में रिश्वत से जुड़े कोई आरोप नहीं हैं।

अडाणी ग्रुप के मुताबिक, गौतम अडाणी, सागर अडाणी और विनीत जैन के खिलाफ US फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस एक्ट (FCPA) के तहत रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोपों पर कई मीडिया हाउस में चल रही खबरें ‘गलत’ हैं। हालांकि, इन पर अमेरिका में सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड से संबंधित मामले हैं।

कंपनी ने कहा कि अमेरिका डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के पास पांच मामले हैं। इसमें गौतम अडाणी, सागर अडाणी या विनीत जैन को काउंट 1 और काउंट 5 में शामिल नहीं किया है। काउंट वन यानी ‘FCPA का उल्लंघन करने की साजिश’ और काउंट 5 यानी ‘न्याय में बाधा डालने की साजिश।’

अभियोग के काउंट वन में केवल एज्योर पावर के रंजीत गुप्ता, सिरिल कैबेन्स, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा ​​और रूपेश अग्रवाल शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इसके तहत डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने किसी भी अडाणी ग्रुप के अधिकारी का नाम नहीं लिया गया है।

बयान में आगे कहा गया है, अडाणी ग्रुप के अधिकारियों पर केवल काउंट 2: “कथित सिक्योरिटी फ्रॉड कॉन्स्पिरेसी”, काउंट 3: “कथित वायर फ्रॉड कॉन्स्पिरेसी” के आरोप लगाए गए हैं।

Related posts

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जंग फूड/स्ट्रीट फूड/फास्ट फूड की जांच एवं स्ट्रीट फूड वेंडर को दिया गया प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश में आज बंद रहेंगे 23 हजार स्कूल, जानिए अचानक क्यों लिया प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन ने ये फैसला

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Leave a Comment