Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अनंत राधिका के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे पीएम मोदी:नव विवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

Anant Radhika Wedding Reception: भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद शनिवार (13 जुलाई 2024) को आयोजित शुभ आशीर्वाद समारोह में दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देर शाम रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं, पीएम मोदी के पहुंचते ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उन्हें बेटे-बहू से मिलवाया. इस दौरान अनंत अंबानी और राधिका ने पांव छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया. इसके बाद श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी ने भी पीएम मोदी के पैर छुए.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही पीएम ने उन्हें तोहफा दिया, जिसमें एक थाल अंदर कुछ चीजें रखी हुईं थीं. जिसे अनंत अंबानी ने माथे से लगा लिया और इसके बाद राधिका से भी माथे से लगाने को कहा. बाद में अनंत अंबानी ने पैर छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया. वहीं, पीएम मोदी ने अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया. पीएम मोदी ने इसके बाद राधिका मर्चेंन्ट के पिता वीरेन मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट से मुलाकात की

Related posts

नौतपा का चौथा दिन है। राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर

Jansamvad Express Digital

कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम का ग्रामीण दौरा नर्मदा नल- जल योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, लाड़ली बहना योजना और गेहूं उपार्जन केंद्रों को लेकर भी की चर्चा

फेंगल तूफ़ान में 12 की मौत : पीएम को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री स्टालिन ने किया जिक्र

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page