Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

आगर की दिव्या पाटीदार का प्रदेश में नोवा स्थान ,10 वी का परिणाम आने के साथ परिवार में ख़ुशी का माहोल ,गणित में शतप्रतिशत अंक

आगर मालवा।माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा  हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम 25 मई को घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा दसवीं की राज्य प्राविण्य की सूची में जिले की दो छात्रा एवं कक्षा 12वीं की राज्य प्राविण्य सूची में एक छात्रा ने स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है\


कक्षा दसवीं की राज्य प्राविण्य सूची में हिमालय एकेडमी कानड़ की छात्रा दिव्या पाटीदार पिता सत्यनारायण पाटीदार ने 500 में से 486 अंकप्राप्त किये वही  97.2 प्रतिशत के साथ नौंवा स्थान प्रदेश में बनाया  वही आगर मालवा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसी के साथ गणित विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं , तथा महावीर जैन स्कूल बड़ोद की सिद्धि जैन पिता रवि कुमार जैन ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 12वीं की राज्य प्राविण्य सूची में सरस्वती विद्या मंदिर सोयत कला की छात्रा पुष्प लता सिंह कुशवाह पिता पूरसिंह कुशवाह ने जीव विज्ञान समूह में 500 में से 479 अंक लाकर 95.8 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया है। वही 12वीं कक्षा में मीना सिंह राजपूत 91प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा जीव विज्ञान में 98 अंक अर्जित किए हैं।छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य चेतन राठौर ओर हिमालया स्कूल के स्टाफ ने छात्रा के घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए सम्मान किया। राठौर ने बताया कि हमारे विधालय की छात्रा दिव्या पाटीदार जो की कानड़ के समीपस्थ ग्राम धान्याखेड़ी की निवासी हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से दिव्या पाटीदार ने पुरे प्रदेश में, आगर जिले में विधालय का और कानड़ नगर का नाम रोशन किया है।

 

Related posts

शबरिमला सोना चोरी केस: वैज्ञानिक जांच में सामने आए कई पहलू

Jansamvad Express Digital

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन तथा स्थानीय प्रतिरोध क्षमता आपदा जोखिम न्यूनीकरण की तृतीय बैठक में शामिल हुए महापौर टटवाल

9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज शुरू होगा SIR अभियान

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page