Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

आज मुख्यमंत्री का इस्तीफा : अभिषेक, आतिशी ,सोरभ ,राघव ,सोमनाथ या फिर केजरीवाल

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम को उपराज्यपाल को  दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा  सोपने जा रहे है । सुबह 11:30 बजे उन्होंने CM हाउस में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें नए CM का नाम तय होगा। AAP दोपहर 12 बजे नए CM की घोषणा करेगी। शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से मिलकर इस्तीफा सौपेंगे। खास बात यह है कि आज ही PM मोदी का 74वां जन्मदिन है।

LG से मुलाकात के दौरान ही केजरीवाल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम भी सौपेंगे। सूत्रों के मुताबिक आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है। इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा।

13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’

केजरीवाल इस्तीफे के बाद क्या करेंगे

केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से भले हट जाएं, लेकिन वे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक बने रहेंगे। इस्तीफे के बाद उनका पूरा फोकस हरियाणा विधानसभा चुनाव पर होगा। वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए फुल टाइम प्रचार कर पाएंगे। AAP कांग्रेस से गठबंधन पक्का नहीं होने के बाद सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल खुद हरियाणा में सिरसा जिले के सिवानी गांव के रहने वाले हैं।

इसके बाद वे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर फोकस करेंगे। झारखंड में आप झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

Related posts

राजस्थान के दोसा में लाइब्रेरी में पढ़ रहे युवक ने रंग लगाने से मना किया तो घुस्से में तीन युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी

अमेरिका दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर: क्रिटिकल मिनिरल्स मंत्रिस्तरीय बैठक में हुए शामिल

इजराइल कर रहा हमास के एयर फ़ोर्स चीफ को मार गिराने का दावा

Leave a Comment