Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

आप सांसद संजय सिंह की आज कोर्ट में पेशी , कल ED ने किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली |आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब नीति घोटाले में 10 घंटे पूछताछ के बाद बुधवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। ED आज कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड मांगेगी।

दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। सिसोदिया शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ED से पूछा था कि जब आम आदमी पार्टी को घोटाले से फायदा हुआ, तो पार्टी को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया है। ED इसका जवाब देगी।

सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह आप के तीसरे प्रमुख नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी गुरुवार सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेगी।

Related posts

स्थाई निर्माण के लिए हो बंजर भूमि का उपयोग , सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि उपजाऊ है , समय कम सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि का भी हो विस्तार – महामंडलेश्वर शेलेशानंद गिरी

Jansamvad Express Digital

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में चार लोगो की गिरफ़्तारी : आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

Jansamvad Express Digital

बड़ौद का 500 साल पुराना लाल माता मंदिर: एक साथ विराजित हैं 6 देवियां, नवरात्रि में उमड़ती है भक्तों की भीड़

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page